फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   JJP district president of Rohtak received threat in Haryanvi language from Bengal number

Rohtak: JJP जिला अध्यक्ष को बंगाल के नंबर से हरियाणवी भाषा में मिली धमकी, आरोपी ने इस्तीफा देने की सलाह दी

Sat, 19 Aug 2023 02:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Aug 2023 02:24 PM IST
सार

भराण ने बताया कि वीरवार को दोपहर उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने हरियाणवी भाषा में कहा, दो दिन पहले पार्टी कार्यालय में दो पदाधिकारियों के साथ जो व्यवहार किया, ठीक नहीं था। साथ ही जजपा नेता डॉक्टर अजय चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

विज्ञापन
JJP district president of Rohtak received threat in Haryanvi language from Bengal number
दलबीर भराण, जिला अध्यक्ष जजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के जजपा के जिला अध्यक्ष को किसी बंगाल के मोबाइल नंबर से हरियाणवी भाषा में धमकी दी है। कॉल करने वाले ने कहा कि अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दीजिए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। भराण महम थाने में केस दर्ज कराया है। साथ ही जजपा नेता डॉक्टर अजय चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

विज्ञापन


महम थाने में मामला दर्ज, जांच पड़ताल कर रही पुलिस
भराण ने बताया कि वीरवार को दोपहर उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने हरियाणवी भाषा में कहा, दो दिन पहले पार्टी कार्यालय में दो पदाधिकारियों के साथ जो व्यवहार किया, ठीक नहीं था। भराण ने पहले तो दोनों पदाधिकारियों से बात की, जिन्होंने पूरे मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। फिर जजपा के आला अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। अब महम पुलिस ने उस नंबर की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, जिससे धमकी मिली है।
विज्ञापन


पता नहीं कौन परेशान कर रहा, मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं
मैं हर किसी से सादगी का व्यवहार करता हूं। पता नहीं कौन परेशान कर रहा है। डॉक्टर अजय चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को अवगत करा दिया है। मैं खुद सिरसा गया था। पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है। -दलबीर भराण, जिला अध्यक्ष जजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed