फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jind youth seriously injured after knife attack in MDU Law Department's fresher's party

Rohtak News: एमडीयू के विधि विभाग की फ्रेशर पार्टी में चले चाकू, जींद का युवक गंभीर

Fri, 30 Aug 2024 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Jind youth seriously injured after knife attack in MDU Law Department's fresher's party
29सीटीके31- एमडीयू के वि​धि विभाग में दो गुटों चाकू चलने से घायल छात्र पीजीआई के उपचाराधीन। स्र
रोहतक। एमडीयू के विधि विभाग में वीरवार को फ्रेशर पार्टी के दौरान दादागिरी को लेकर हुई कहासुनी में लॉ के छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी छात्रों ने हाथ, कूल्हे, छाती पर पेट पर वार किया। घायल जींद के गांव घरौली निवासी 20 वर्षीय दीपक है। पीजीआई थाने में तीन छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस केअनुसार विधि विभाग में सुबह करीब साढ़े 11 बजे फ्रेशर पार्टी चल रही थी। जींद के गांव घरौली निवासी दीपक ने बताया कि पार्टी के दौरान तीन छात्र दबंगई दिखाने लगे। उसने विरोध किया तो तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पार्टी में भगदड़ मच गई। तत्काल घायल को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीजीआई थाना प्रभारी रोशनलाल ने बताया कि तीन छात्रों के खिलाफ तेजधार हथियार से हमला करने का केस दर्ज किया है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed