{"_id":"65c94076d0583ceabd01ee14","slug":"jind-road-made-one-way-in-case-of-jam-vehicles-will-go-via-gohana-or-152d-rohtak-news-c-17-roh1019-357885-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जींद रोड किया वनवे, जाम होने पर वाया गोहाना या 152 डी से जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जींद रोड किया वनवे, जाम होने पर वाया गोहाना या 152 डी से जाएंगे वाहन
Mon, 12 Feb 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पंजाब से आ रहे किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे, जिसे जिला प्रशासन ने सख्ती से रोकने का निर्णय लिया है। इसके लिए जींद सीमा पर बड़ा नाका लगाया है, जहां दो किलोमीटर के दायरे में मार्ग को वनवे कर दिया गया है, ताकि पंजाब से आ रहे किसानों व वाहनों पर नजर रखी जा सकें। उधर, डीसी ने थाना अनुसार 17 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, साथ ही आईएएस वैशाली सिंह को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
डीसी अजय कुमार ने बताया कि किसान यूनियनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार, रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर रवि खुंडिया, महम के एसडीएम दलबीर सिंह के साथ डीएसपी महम संदीप, सांपला के एसडीएम सुभाष चंद्र के साथ सांपला के डीएसपी राकेश, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह के साथ डीएसपी विवेक कुंडू, रोडवेज के जीएम भारत भूषण को गोगिया के साथ डीएसपी वीरेंद्र, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी मुकुंद तंवर के साथ एसएचओ अर्बन स्टेट पुलिस स्टेशन, डीडीपीओ राजपाल चहल के साथ एसएचओ बहुअकबरपुर, जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन बिश्नोई के साथ एसएचओ पीजीआईएमएस व एसएचओ शिवाजी कॉलोनी, तहसीलदार मनोज कुमार के साथ एसएचओ सिटी पुलिस स्टेशन, एसएचओ सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन और एसएचओ जीआरपी पुलिस स्टेशन, कलानौर के तहसीलदार राजेश कुमार के साथ एसएचओ कलानौर, सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह के साथ एसएचओ सांपला, महम के नायब तहसीलदार दीपक के साथ एसएचओ महम, लाखनमाजरा के नायब तहसीलदार मुकुल कुमार के साथ एसएचओ लाखनमाजरा, रोहतक के नायब तहसीलदार बंसीलाल के साथ एसएचओ सदर पुलिस स्टेशन और कलानौर के नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र के साथ एसएचओ सिविल लाइन पुलिस स्टेशन व एसएचओ आर्य नगर पुलिस स्टेशन की तैनाती की गई है।
सिविल सर्जन को हिदायत, तीन एंबुलेंस तैयार रखें
डीसी ने सिविल सर्जन रोहतक को जीवन रक्षक यंत्र, दवाइयां तथा पैरामेडिकल स्टाफ के साथ तीन एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही निर्देश दिए हैं कि जिले के अंतर्गत आने वाले सामान्य अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखें। इसी प्रकार के निर्देश पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक को भी दिए गए हैं। एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि महिला पुलिस सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। संबंधित डीएसपी को निर्देश जारी किया जाए कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैनी नजर रखी जाए और वह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
लाखनमाजरा पहुंची अर्धसैनिक बलों की दो कंपनी
उधर, पुलिस ने जींद सीमा पर राजमार्ग को वनवे कर भारी नाका लगाया और वाहनों को रोकने की व्यवस्था की है, साथ ही आईटीबीपी व एसएसबी की दोनों कंपनियों को लाखनमाजरा के सरकारी स्कूल में ठहराया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत जींद सीमा पर भेजा जा सके।
पुलिस और प्रशासन सुरक्षा के चलते कर सकते हैं रूट डायवर्ट
रोडवेज डिपो के टीएम नवीन कुमार ने बताया कि शासन व प्रशासन की तरफ से अभी 13 फरवरी को बस न चलाने को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। पुलिस व प्रशासन सुरक्षा को देखते हुए रूट डायवर्ट करता है तो उसी आधार पर बसें चलेंगी। हालांकि किसानों की संख्या बढ़ी तो जींद-रोहतक मार्ग बंद होना तय है। ऐसे में वाहन 152डी, गोहाना और जुलाना के रास्ते वाहन जींद गुजारे जा सकते हैं।
रेलवे ने भी बढ़ाई सतर्कता
जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शोचंद ने बताया कि किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। रेलवे पुलिस स्टेशन के साथ-साथ पंजाब से आने वाली गाड़ियों पर भी नजर रखेगी।