फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jind gang looted 3.26 lakh from liquor contracts on Delhi bypass

जींद के गिरोह ने लूटे थे दिल्ली बाईपास पर शराब ठेके से 3.26 लाख

Fri, 15 Oct 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jind gang looted 3.26 lakh from liquor contracts on Delhi bypass
दिल्ली बाईपास के नजदीक 22 सितंबर की रात को जींद के गिरोह ने शराब ठेके से 3 लाख 26 हजार रुपये लूटे थे। सीआईए टू ने लूट की वारदात के आरोप में जींद के सफीदों खंड के गांव साहनपुर निवासी कमल को गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान दिल्ली बाईपास पर एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी के दौरान युवक के पास एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस मिला। युवक की पहचान जींद के गांव साहनपुर निवासी कमल के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि कमल ने अपने साथियों के साथ 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे दिल्ली बाईपास स्थित शराब ठेके पर लूटपाट की थी। गिरोह के सदस्यों ने अचानक ठेके के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। फायरिंग से ग्राहक डर के मारे भाग गए। युवक ठेके के सेल्समैन जितेंद्र व अनिल को पिस्तौल दिखाकर गल्ले से करीब 3 लाख 26 हजार 780 रुपये लूट कर ले गए थे। इतना ही नहीं पता चला है कि एक दिन पहले आरोपियों ने पानीपत में भी लूट की वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed