{"_id":"662a7caaf9484f5cf20b378a","slug":"jinansh-and-dishant-scored-9999-percentile-marks-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109821-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिनांश और दिशांत ने 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिनांश और दिशांत ने 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए
Thu, 25 Apr 2024 09:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। जॉइंट इंजीनियरिंग टेस्ट का परिणाम वीरवार को जारी किया गया। इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया गया था। परीक्षा में जिनांश दलाल ने 99.99, आयुसी ने 99.97, शिवराज ने 99.7 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार गांव पहाड़ीपुर निवासी कक्षा बारहवीं के छात्र दिशांत ने दूसरे प्रयास में भी 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। छात्र दिशांत ने अपनी सफलता का श्रेय हर रोज की 8 घंटे की पढ़ाई और निरंतर अभ्यास को दिया है। आगे चलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना दिशांत का लक्ष्य है। वाही गांव पहाड़ीपुर निवासी छात्र चिराग ने भी 99.96 परसेंटाइल हासिल किए हैं। छात्र चिराग ने बताया किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए सबसे जरूरी अगर तैयारी है तो उतना ही जरूरी परीक्षा लिखते समय सावधान रहना जरूरी है। वही छात्र अनिकेत मंदसा ने 99 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। उसका कहना है कि मेहनत और शिक्षक के मार्गदर्शन के कारण यह हुआ है।
विज्ञापन