फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jhajjar's son reaches final, match today

Rohtak News: फाइनल में पहुंचा झज्जर का छोरा, मुकाबला आज

Sat, 02 Nov 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's son reaches final, match today
झज्जर। हेमंत सांगवान अपने कोच के साथ। स्त्रोत- कोच
झज्जर। अंडर-19 पुरुष एवं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप अमेरिका के कोलोराडो शहर में 25 अक्टूबर से जारी है। यह प्रतियोगिता तीन नवंबर तक आयोजित होगी। इसमें झज्जर के खिलाड़ी हेमंत सांगवान ने कोरिया के खिलाफ शानदार एकतरफ खेल दिखाते हुए 5-0 से प्रतिद्वंदी को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब उसका अगला प्रतिद्वंदी मेजबान देश अमेरिका का बॉक्सर है। यह प्रतियोगिता दो नवंबर को होगी।
विज्ञापन

हेमंत स्वर्ण पदक के लिए पूरी ताकत के साथ देश को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए उतरेगा। इस प्रतियोगिता में हेमंत सांगवान 90 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हितेश देशवाल मुक्केबाजी प्रशिक्षक भी अमेरिका में भारतीय टीम के कोच के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। झज्जर जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत ने बताया कि हेमंत सांगवान इससे पहले भी वर्ल्ड यूथ मुक्केबाजी कप मोंटेनीग्रो में रजत पदक जीत चुका है। इसके अलावा एशिया यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी रजत पदक विजेता रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed