{"_id":"67378cdebd6163e7520e6e1c","slug":"jhajjars-lals-wonder-in-colonel-ck-naidu-trophy-match-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-115543-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी मैच में झज्जर के लाल का कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी मैच में झज्जर के लाल का कमाल
Fri, 15 Nov 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
15jjrp18- झज्जर। सामंत जाखड़
झज्जर। गुरुग्राम के सुल्तानपुर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में हरियाणा और बिहार के बीच कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी अंडर-23 का मैच खेला जा रहा है। इसमें झज्जर के सेक्टर-6 में रहने वाले सामंत जाखड़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। सामंत जाखड़ का जन्म जिले के गांव साल्हावास में हुआ है। सामंत जाखड़ ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के अपने पहले ही मैच में शतक लगाया है।
हरियाणा और बिहार के बीच खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के मैच में बिहार की टीम ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले ही मैच में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का रिकॉर्ड बनाने वाले झज्जर के यशवर्धन इस मैच की पहली पारी में 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसी मैच में झज्जर के एक और खिलाड़ी सामंत जाखड़ को खेलने का मौका मिला। सामंत जाखड़ ने अपने इस मौके को व्यर्थ नहीं जाने दिया और मैच की पहली पारी में ही शतक लगाया।
सामंत जाखड़ ने झज्जर के नेहरू कॉलेज के क्रिकेट स्टेडियम में कोच नवीन सैनी के पास अभ्यास किया है। इससे पहले वह एक निजी स्कूल में पढ़ने के साथ-साथ वहीं पर क्रिकेट मैच की तैयारी करते थे। सामंत के शतक लगाने के बाद परिवार व कोच को बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
यह रहा सामंत जाखड़ का स्कोर
सामंत जाखड़ मैच की पहली पारी में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। उन्होंने 133 गेंद में 115 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में पांच चौके और 9 छक्के लगाए। सामंत ने 86.47 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
यह टूर्नामेंट खेल चुके सामंत जाखड़
सामंत जाखड़ बीसीसीआई के मैच खेल चुके हैं। वह अब तक अंडर-16, हरियाणा, अंडर-19 हरियाणा, अंडर-23 हरियाणा, विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16, कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 और वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 में खेल चुके हैं। सामंत जाखड़ अभी कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी अंडर- 23 में खेल रहे हैं।
पार्थ वत्स और पीयूष दहिया क्रीज पर डटे
टॉस जीतकर बिहार की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हरियाणा की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट खोकर 355 रन बनाए। हरियाणा की तरफ से सामंत जाखड़ ने 115 रन और पार्थ वत्स ने 109 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं अपने पिछले मैच में 428 रन की शानदार पारी खेलने वाले यशवर्धन दलाल इस मैच में 38 रन बनाकर आउट हो गए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पार्थ वत्स और पीयूष दहिया क्रीज पर डटे हुए हैं। बिहार की टीम की तरफ से हर्ष नंदा, अनूप कुमार और मनीष कुमार ने दो-दो विकेट लिए हैं।