फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jhajjar's cricket teams will be selected on 4, 10 and 12 May.

Rohtak News: झज्जर की क्रिकेट टीमों का चयन 4, 10 व 12 मई को

Wed, 01 May 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 01 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's cricket teams will be selected on 4, 10 and 12 May.
बहादुरगढ़। झज्जर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष देवेंद्र राठी ने बताया कि हरियाणा क्रिकेट संघ के अंतर्गत होने वाली अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया चार मई, 10 और 12 मई को होगी। उन्होंने बताया कि चार मई को बहादुरगढ़ के सेक्टर नौ ए के पास स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड पटौदी ट्राफी के लिए और अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। इसके अलावा 10 मई को इसी मैदान पर अंदर-19 क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। 12 में को एनएससीए क्रिकेट ग्राउंड झज्जर में अंडर 16 टीम का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी और चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी पूरी ड्रेस व आवश्यक कागजात के साथ समय पर मैदान पर पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि अंडर-23 टीम में आयु सीमा के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथि एक सितंबर 2001 या इसके बाद की होनी चाहिए। अंडर-19 के लिए एक सितंबर 2005 या इसके बाद की जन्मतिथि और अंडर-16 के लिए एक सितंबर 2008 और एक सितंबर 2010 के बीच की जन्मतिथि होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed