फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jhajjar resident youth died in road accident

Rohtak News: झज्जर निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 29 Aug 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 29 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar resident youth died in road accident
रोहतक। शहर के जलेबी चौक पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक रोहित को टक्कर मार दी। राहगीरों ने पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

झज्जर के वार्ड नंबर एक स्थित ऋषि कॉलोनी निवासी मोहित अहलावत ने शिकायत में कहा है कि उसके चाचा जगबीर के बेटे रोहित रोहतक में प्राइवेट नौकरी करते थे। बुधवार देर रात सूचना मिली कि रोहित स्कूटी पर आईआईएम चौक से जलेबी चौक की तरफ आ रहे थे। जलेबी चौक पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी गिर गई और रोहित के सिर में चोट आई। बाद में उनकी पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed