{"_id":"6631841be228c3b7d90df449","slug":"jhajjar-moved-from-13th-to-third-position-in-12th-exam-results-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109938-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 12वीं के परीक्षा परिणाम में 13वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा झज्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 12वीं के परीक्षा परिणाम में 13वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा झज्जर
Wed, 01 May 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 01 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। जिले के पास विद्यार्थियों ने 90.14 प्रतिशत के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस बार बोर्ड की तरफ से नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा परिणाम जारी किया है, इसके चलते जिला स्तर पर टॉपर की सूची जारी नहीं की गई है। पास प्रतिशत मामले में महेंद्रगढ़ पहले और चरखीदादरी दूसरे व झज्जर तीसरे स्थान पर रहा है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार जिले का पास प्रतिशत 8.73 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 81.41 था और जिला 13वें स्थान पर रहा था। इस बार पास प्रतिशत 90.14 है। जिले में 7648 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, इसमें से 6894 विद्यार्थी पास हुए। 604 बच्चों की कम्पार्टमेंट और 159 विद्यार्थी फेल हो गए। इसी प्रकार 12वीं की प्राइवेट परीक्षा का परिणाम 84.95 प्रतिशत रहा। इसमें 186 बच्चों ने परीक्षा दी थी, 158 विद्यार्थी पास हुए और 28 फेल हुए हैं। इसके अलावा ओपन स्कूल परीक्षा का परिणाम 39.44 प्रतिशत रहा हैं। इसमें 142 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 56 पास हुए हैं। इसी प्रकार ओपन स्कूल री-अपीयर की परीक्षा का प्रतिशत 45.09 रहा। इसमें 173 में से 78 बच्चे पास हुए हैं।
कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में गए अधिकारी, बच्चों व शिक्षकों से बात की
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर इस बार शिक्षा विभाग ने सितंबर से अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। सितंबर में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने सभी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उनकी योजना के बारे में जानकारी मांगी थी कि कैसे बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारा जाएगा। इसके बाद सभी स्कूल मुखियाओं की संयुक्त बैठक लेकर एक कार्य योजना तैयार की गई, इसे तीन चरणों में बांटा गया। इसके तहत स्कूल मुखियाओं से उनके बोर्ड परीक्षा परिणाम की कमियां जानी गई। अधिकारियों ने स्कूलों का दौरा किया और स्कूल के शिक्षकों व बच्चों से बातचीत की। जो कमियां सामने निकलकर आई, उनको दूर किया गया। जिन स्कूलों में लैंग्वेज शिक्षकों की कमी थी, वहां पर टैब और डिजिटल बोर्ड का सहारा लेकर बच्चों को शिक्षकों की कमी को दूर किया गया। स्कूलों में ग्रुप स्टडी करवाई गई ताकि कमजोर बच्चे भी बेहतर तैयारी कर सके। शिक्षकों ने बच्चों की मॉनिटरिंग की जाए ताकि उनको समझ न आने पर दोबारा तैयारी करवाई जा सके। अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई गई।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपुर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में कुल विद्यार्थी 29 थे और सभी पास हुए। यहां तीन मेरिट, प्रथम श्रेणी में 25 और बाकी सेकेंड डिवीजन में पास हैं। प्रधानाचार्य कृष्ण धनखड़ तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
पिछले 8 साल में बारहवीं का पास प्रतिशत व राज्य में पोजिशन
वर्ष पास प्रतिशत राज्य में पाॅजिशन
2017 78 द्वितीय
2018 69 तीसरी
2019 76 सातवीं
2020 76.19 18वीं
2021 कोराेना के चलते सभी पास
2022 86.57 16वीं
2023 81.41 13वीं
2024 90.14 तीसरी
मैंने फरवरी 2023 में झज्जर ज्वाइन किया था। तब बोर्ड परीक्षा परिणाम 13वें नंबर पर था। उपायुक्त ने बैठक लेक बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर के लिए कहा था, तभी उनको वादा किया था कि अगले सत्र में बेहतर तैयारी करवाई जाएगी। उपायुक्त के मार्गदर्शन में सभी स्कूल मुखियाओं की बैठक लेकर कमियां जानी गई और उनको दूर किया गया। खुद उपायुक्त ने स्कूल मुखियाओं की बैठक लेकर मार्गदर्शन दिया था। इसी की बदौलत इस बार परीक्षा परिणाम 13वें से सीधा तीसरे स्थान पर आया है। इसका श्रेय बच्चों, स्कूल शिक्षकों, स्कूल मुखियाओं व बच्चों के अभिभावकों को जाता है।
- राजेश खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर