{"_id":"5e275e978ebc3e4b36326292","slug":"jewelry-worth-1-lakh-60-thousand-cheated-from-women-rohtak-news-rtk5384662138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से ठगे 1 लाख 60 हजार के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से ठगे 1 लाख 60 हजार के गहने
विज्ञापन
सावधान, शहर में ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय है। बीते 24 घंटे के दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो ठगी के मामले दर्ज हुए हैं। एक में बच्चे ने बहादुरगढ़ का रास्ता पूछकर महिला को अपने साथ चल रहे दो लोगों से बातचीत में व्यस्त कर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, दूसरा मामला फर्जी बैंक कर्मी बन कर ओटीपी नंबर लेकर महिला के खाते से 35 हजार रुपय उड़ा लिए। पुलिस दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
केस-1
सैनीपुरा निवासी एक महिला को एक महिला समेत तीन संदिग्ध लोगों ने बातों में उलझाकर तीन तोले की सोने की चेन व तीन तोले सोने का कड़ा ठग लिया। इस दौरान आरोपी पीड़ित महिला को नकली कड़ा और कपड़ों से सिले दो लिफाफे थमाकर फरार हो गए। बाद में महिला ने पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसआई रोशन लाल का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में सैनीपुरा निवासी रानी देवी ने बताया कि वह बाजार से जूते बदलवाने के लिए जा रही थी। दिल्ली गेट के अंदर एक बूट हाउस के पास उसे एक छोटा बच्चा मिला। जिसने बहादुरगढ़ जाने का रास्ता पूछा। इस पर उसने कहा कि बहादुरगढ़ का रास्ता दूसरी ओर से है। इसी दौरान वह बच्चा एक महिला और एक व्यक्ति के पास दौड़कर चला गया। उक्त दोनों ने रानी को रुकवाकर कहा कि इस बच्चे के पास काफी रुपये हैं। हमें इसकी मदद करनी चाहिए। रानी ने बताया कि बातों में उलझाकर आरोपी उसे एक मेडिकल स्टोर के सामने ले गए और उसके हाथ से तीन तोले का कड़ा, तीन तोले की सोने की चेन उतरवा ली। इस दौरान उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस दौरान जब रानी ने अपने गहने वापस मांगे तो आरोपियों ने एक रुमाल में नकदी कड़ा बांध, नोटों की गड्डी की तरह कागज, कपड़ों से सिले दो लिफाफे थमाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम का सीसीटीवी खंगाला है। जिसमें वारदात से संबंधित कुछ हिस्सा है। बुधवार को उस सीसीटीवी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- एसआई, रोशन लाल, जांच अधिकारी।
केस-2
बैंककर्मी बन पूछा ओटीपी, महिला के खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये
सलारा मोहल्ला निवासी एक महिला से फोन पर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर डेबिट कार्ड बंद होने की बात कहकर जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा। इसके बाद ओटीपी पूछ महिला के खाते से चार बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी होने पर महिला ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया।
पुलिस को दी शिकायत में अनुरुपा निवासी सलारा मोहल्ला ने बताया कि 20 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई। उक्त व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और डेबिड कार्ड की अवधि समाप्त होने की बात कही। इसके बाद उसने मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा और जानकारी लेकर खाते से चार बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद से उक्त आरोपी का फोन बंद आ रहा है।
पहले भी हो चुकी है घटना
- 11 माह पहले सुभाष टॉकीज में ठग गहने साफ करने के नाम पर इंद्रा अहलावत से सोने की अंगूठी व चेन ठग ले गए था। महिला को जब उसके साथ ठगी होने का पता चला तो उसने उनका पीछा भी किया था। इस वक्त दोनों आरोपी वहां फरार हो चुके थे। महिला ने शिकायत में बताया था कि उक्त युवक एक कंपनी के प्रचार के लिए तांबा, पीतल साफ करने का पाउडर बेच रहे थे। इसी दौरान गहने साफ करने का झांसा देकर ठगी की। मामला दर्ज करने के बाद भी आज तक पुलिस आरोपियों का पता नही लगा सकी है।
ठगी से बचने के लिए बरतें सावधानी
: किसी अनजान व्यक्ति से बात न करें।
: मोबाइल पर बैंक संबंधी जानकारी न दें।
: किसी लालच या प्रलोभन में न आए।
: फोन पर किसी को अपनी गोपनीय जानकारी न साझा करें।
: यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।