फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jewellery and cash worth Rs 47 lakh stolen in Nidana village

Rohtak News: निदाना गांव में 47 लाख रुपये के जेवर-नकदी चोरी

Thu, 03 Oct 2024 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 47 lakh stolen in Nidana village
महम। महम थानाक्षेत्र के निदाना गांव स्थित एक मकान में नशीला पदार्थ सुंघाकर घर से 47.3 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। घटना एक अक्तूबर की रात की है। घर के लोगों को बेसुध अवस्था में अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पीड़ित ने बेटे और बेटियों की शादी के लिए ही यह जेवर बना थे। जबकि कुछ जेवर पत्नी के भी उसी अलमारी में रखे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को निदाना गांव निवासी पीड़ित राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर पत्नी, दो बेटी और एक बेटा घर सोए हुए थे। जबकि वह स्वयं घर से कुछ दूरी पर बने पशु बाड़े में पशुओं के पास सो गए थे। सुबह घर से पशुओं का चारा डालने के लिए परिवार के लोग आते हैं, लेकिन दो अक्तूबर की सुबह जब परिवार के लोग नहीं आए तो फोन मिलाया। मगर परिजन ने फोन भी नहीं उठाया तो वह जल्दी-जल्दी पशुओं को चारा डालकर घर पहुंचे। वहां पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर के चारों लोग बेसुध कमरे में पड़े थे। उन्होंने जगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका नशा नहीं टूटा तो आस पड़ोस के लोगों की मदद से दो बेटी, बेटा और पत्नी को लाखनमाजरा अस्पताल में भर्ती कराया। कई घंटे तक इलाज चलने के बाद उनको होश आया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर घर की छत के रास्ते से घर में घुसे थे और करीब 43 लाख रुपये के जेवरात और 4.30 लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए।पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और नमूने लिए।
विज्ञापन


यह था सामान
एक झालरा, दो कंठी ,गलसरी, माला ,3 कंठी सेट, 3 रानी हार, 6 अंगूठी, 3 चेन,1 पैडेंट, 2 ओम, 7 जोड़ी झुमके, 4 तागड़ी, 2 गुच्छे, 5 हथफूल, 11 जोड़ी पाजेब, 8 जोड़ी चुटकी, 4.30 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया चोरी की इस घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ लग रहा है। चूंकि जिस तरह परिवार के लोगों को नशा सुंघाया गया था, उससे साफ है कि चोर आसपास के ही हैं। उनको पता था कि घर में कौन कहां पर सोता है और कोई व्यक्ति जाग न पाए, इसलिए नशीला पदार्थ सुंघाया गया था। उम्मीद है कि बेहोशी का स्प्रे घर के अंदर किसी तरह पहुंचाया। उसके बाद ही घटना को अंजाम दिया गया होगा।
- संदीप कुमार, डीएसपी महम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed