{"_id":"668c3d58374da332100a8354","slug":"jewelery-and-cash-worth-rs-450-lakh-stolen-by-cutting-grill-rohtak-news-c-17-roh1019-459629-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ग्रिल काटकर 4.50 लाख के जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ग्रिल काटकर 4.50 लाख के जेवरात व नकदी चोरी
विज्ञापन
08सीटीके54... जनता कॉलोनी में एक घर में हुई चोरी के दौरा खिडकी की काटी लोहे की ग्रील। स्रोत: क
रोहतक। शहर की जनता कॉलोनी में मकान की खिड़की की ग्रिल काटकर चोर साढ़े चार लाख के जेवरात व नकदी निकाल कर ले गए। कूलर की आवाज में दंपती को शोर सुनाई नहीं दिया। जिस कमरे में दंपती सो रहा था, उसके दरवाजे चोरों ने बाहर से बंद कर दिए। सुबह उनको वारदात का पता चला। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
जनता कॉलोनी निवासी हवासिंह ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ घर में रहता है। साथ में उसका भाई परिवार के साथ रहता है। रविवार रात घर के मेन गेट पर ताला लगाकर सो गए। सुबह 5 बजे उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। तब उसने पुलिस व अपनी बेटी को फोन किया। बेटी ने परिवार के दूसरे लोगों को फोन कर सूचना दी, उन्होंने आकर दरवाजा खोला। घर में सामान बिखरा पड़ा था। खिड़की की ग्रिल के 5 सरिये कटर से काट रखे थे। कमरे में रखी अलमारी को भी काटा हुआ था। अंदर से दो सोने की चेन, दो कड़े व 80 हजार की नकदी, संदूक से 65 हजार की नकदी, चार जोड़ी कानों की बाली, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, चार सोने की अंगुठी व जमीन के कागजात चोरी मिले।
चोरों ने पहन रखे थे दस्ताने, नहीं मिले फिंगर प्रिंट
वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने सुराग ढूंढने का प्रयास किया लेकिन, पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे। क्योंकि सीसीटीवी कैमरे की जांच से पता चला कि चोरों ने दस्ताने पहन रखे थे। 7-8 युवक फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक युवक ग्रिल काटने के बाद अंदर घुसा और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद आरोपियों ने अंदर आकर उस कमरे को चद्दर व तार बांधकर बंद कर दिया, जिसमें दंपती सो रहा था।
विज्ञापन
12 बजे उठी थी महिला, नहीं लगी भनक
महिला ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह उठी थी लेकिन, कहीं शोर नहीं था। इसके अलावा मकान मालिक के भाई का बेटा भी ड्यूटी से लौटा था। उसे भी बाहर कोई दिखाई नहीं दिया। बाद में फुटेज से पता चला कि चोरों ने वारदात 2 बजे के बाद अंजाम दी है।
दंपती करता रहा डायल 100, बाद में बेटी ने की 112 पर कॉल
मकान मालिक ने बताया कि उसने सुबह पुलिस के नंबर 100 पर कॉल की लेकिन, नंबर नहीं लगा। बाद में बेटी को फोन किया तो उसने 112 पर कॉल की, तब पुलिस आ सकी।