फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jewelery and cash stolen by breaking the lock of MDU clerk's house

Rohtak News: एमडीयू के क्लर्क के मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी

Thu, 19 Oct 2023 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen by breaking the lock of MDU clerk's house
रोहतक। शहर के तिलक नगर में चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात ले गए। एमडीयू का क्लर्क मंदीप परिवार सहित माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने गया हुआ था। चोर घर में रखी नोटों की माला भी ले गए, जो मकान मालिक को भाई के सरपंच बनने पर मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक मनदीप ने बताया कि मूलरूप से लाढ़ोत गांव का रहने वाला है, लेकिन अब तिलक नगर में किराये पर परिवार सहित रहता है। साथ ही एमडीयू में क्लर्क की नौकरी पर कार्यरत है। 14 अक्तूबर को परिवार सहित शाम छह बजे माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू के नजदीक कटड़ा गया था। मकान पर अच्छी तरह से ताला लगाया हुआ था। अब शाम पांच बजे आकर देखा तो ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार चोर ताले तोड़कर दो लाख 50 हजार रुपये की नकदी, एक 51 हजार रुपये, एक 31 हजार, एक 21 हजार, एक 11 हजार, 5100-5100 रुपये की 10, 2100-2100 रुपये की 20, 1100 रुपये की 15 नोटों की माला, एक सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, चार जोड़ी बाली, चार चांदी की पॉजेब, चार जोड़ी जुटकी, पांच चांदी की अंगूठी व अन्य जेवरात निकाल कर ले गए। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed