फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jewelers cheated in Tilak Nagar and Kalanaur

तिलक नगर व कलानौर में झांसा देकर जेवर ठगे

Wed, 23 Feb 2022 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Jewelers cheated in Tilak Nagar and Kalanaur
रोहतक। शहर में महिलाओं से ठगी की वारदात थम नहीं रही है। आदर्श नगर के बाद तिलक नगर व कलानौर में झांसा देकर उचक्के जेवर लेकर भाग निकले। इस संबंध में सिविल लाइन व कलानौर थाने में मामला केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तिलक नगर निवासी सुरेंद्र मल्होत्रा ने दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार को वह निजी कार्य से नगर निगम कार्यालय गए थे। घर पर पत्नी मंजू व भाभी सुदेश थीं। दिन के करीब डेढ़ बजे दो अज्ञात युवक आए। युवकों ने कहा कि वे सुविधा कंपनी से आए हैं और बर्तन साफ करने का पाउडर बेचते हैं। युवकों ने बर्तन साफ करके दिखाए। इसके बाद कहा कि सोने व चांदी के जेवरात भी पाउडर से साफ हो जाते हैं। इसके बाद मंजू ने सोने की अंगुठी व सुदेश ने एक कड़ा व दो अंगुठी साफ करने के लिए दे दी। इसके बाद युवकों ने एक कुकर मंगाया। महिलाओं से कहा कि इसमें पाउडर डालकर जेवर भी डाल दें। 10 मिनट तक इसे गैस पर उबालना। इसके बाद जेवर साफ मिलेंगे। इसके बाद युवक चले गए। महिलाओं ने कुकर खोलकर देखा तो जेवर गायब थे।
विज्ञापन

वहीं कलानौर निवासी सरोज धींगड़ा ने दी गई शिकायत में बताया कि वह वार्ड नंबर तीन में रहती है। सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे बाइक से दो युवक आए। इन्होंने कहा कि वे जेवरात साफ करने का काम करते हैं। झांसा देकर युवकों ने करीब 40 ग्राम सोने के दो कड़े लिए। इसके बाद साफ करने का झांसा देकर जेवर लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed