फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat society election, president, jat, election, haryana, rohtak

प्रधानी के प्रत्याशी नहीं खोल रहे पत्ते, अभी कॉलेजियम के रण पर पूरा जोर

Mon, 27 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 27 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
jat society election, president, jat, election, haryana, rohtak
जाट संस्था के चुनाव को लेकर अंदर ही अंदर चल रहा जोड़तोड़ का खेल - फोटो : Demo pic
जाट संस्था में चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। 10 जुलाई के चुनाव को लेकर कॉलेजियम सदस्यों पर दांव भी खेला जा रहा है, लेकिन इन सबके बीच अभी प्रधान पद के प्रत्याशी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। अंदर ही अंदर वोटों में जोड़तोड़ का खेल खेला जा रहा है। हालांकि यह तो समय ही बताएगा कि जाट संस्था का ताज किसके सिर पर सजेगा, लेकिन इस बार का चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला है।
विज्ञापन


आजादी के दौर से लेकर आज तक जाट संस्था का गौरव कायम है। संस्था में चुनाव को लेकर पूरी जद्दोजहद चल रही है। प्रधान पद की कुर्सी पाने के लिए कई लोग सपने संजोए बैठे हैं, लेकिन अभी तक मैदान में प्रधान पद के केवल दो ही दावेदार आए हैं। दरअसल, प्रधान पद की कुर्सी के लिए प्रत्याशी अभी अंदर ही अंदर गठजोड़ में लगे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है संस्था में आपसी विवाद। इसी के चलते ही संस्था की पिछली गवर्निंग बाडी को समय से पहले भंग कर दिया गया था। सूत्रों की मानें तो इस बार का चुनाव कड़ी टक्कर वाला होगा। प्रधान पद के लिए मैदान में प्रत्याशी तो कई रहेंगे, लेकिन अब तक चल रही चर्चाओं पर यकीन करें तो अधिक प्रत्याशी होने के बाद भी चुनाव के समय केवल दो गुट ही आमने-सामने होंगे। एक गुट को हटाने के लिए प्रधान पद के कई प्रत्याशी योजनाबद्ध तरीके से एकजुट हो सकते हैं। हालांकि इस चर्चा में कितनी सच्चाई है तो यह समय ही बताएगा।
विज्ञापन


कॉलेजियम चुनाव लड़ने की थी तैयारी, वोट ही कट गया

चुनाव की इन सरगर्मियों के बीच बोहर के जय भगवान पुत्र रामपाल को तगड़ा झटका लगा है। पिछले चुनाव में कॉलेजियम सदस्य का चुनाव लड़ने वाले जय भगवान इस बार भी वार्ड-36 से चुनाव लड़ने के कमर कस रहे थे, लेकिन 19 जून को आई संशोधित वोटर लिस्ट ने उनका सपना तोड़ दिया। इसमें जय भगवान का वोट ही काट दिया गया। जय भगवान ने बताया कि 16 जून को जो लिस्ट आई थी उसमें 5726 नंबर पर उसका वोट था लेकिन तीन दिन बाद जो लिस्ट आई इसमें उसके स्थान पर जय भगवान पुत्र रामफल का नाम लिखा था। इस नाम का गांव में दूसरा व्यक्ति भी है। पीड़ित का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed