फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat reservation Protest, Politician, EX-CM Bhupendra hudda, BJP, Haryana, Protest, rohtak

भाजपा अदालत में शपथ पत्र नहीं बदलती तो लागू रहता जाट आरक्षण: हुड्डा

Tue, 21 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 21 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jat reservation Protest, Politician, EX-CM Bhupendra hudda, BJP, Haryana, Protest, rohtak
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा आंदोलन के दौरान बेकसूरों पर दर्ज केस वापस नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन - फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जाट आरक्षण को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सांपला में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हुड्डा ने कहा कि अगर भाजपा सरकार कांग्रेस सरकार की ओर से लागू किए गए जाट आरक्षण मामले में कोर्ट में शपथ पत्र नहीं बदलती तो प्रदेश में जाट आरक्षण लागू रहता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान कई जातियों को आरक्षण दिया गया था। लेकिन भाजपा सरकार ने अदालत में शपथ पत्र बदलकर जाट आरक्षण के मामले में अड़ंगा अड़ाया है और मामला अब अदालत में विचाराधीन है। भाजपा ने जानबूझ कर ऐसा किया है। हुड्डा ने चेतावनी दी कि फरवरी में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान बेकसूरों के खिलाफ  दर्ज मुकदमों को सरकार ने वापिस नहीं लिया और नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन


अंबाला से शुरू करेंगे अभियान

हुड्डा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जान चुकी है कि भाजपा ने झूठ बोलकर लोगों से वोट हथियाए हैं और अब एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हरियाणा जागो अभियान के तहत प्रत्येक जिले में लोगों को सरकार की कारगुजारियों के बारे में अवगत कराएंगे। जल्द ही अंबाला में कार्यक्रम होगा। जाट आरक्षण आंदोलन के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


बंद कमरे में क्या बात हुई, यह तो यशपाल मलिक ही बता सकते हैं

जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर यशपाल मलिक की सरकार के साथ हुई बातचीत पर पूर्व सीएम ने कहा कि जब हमारी सरकार थी, उस वक्त भी मलिक हमारे पास भी आते थे। अब दिल्ली में बंद कमरे में क्या बात हुई यह तो यशपाल मलिक ही बता सकते हैं। लेकिन आरक्षण को लेकर सरकार, यशपाल मलिक और खाप किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। जाट आरक्षण को लेकर मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। सरकार अपनी कमजोरी छिपाने के लिए हम पर निशाना साध रही है। जबकि यह साफ  हो चुका है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जो हिंसा हुई थी भाजपा उसकी सीधे सीधे जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत के लिए योग खास

स्वास्थ्य योग दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए हुड्डा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग का विशेष महत्व है। कांग्रेस शासनकाल में हमने खेल नीति बनाकर हर वर्ग का खेल अपनाने का आह्वान किया।


ग्रामीणों ने सुनाई समस्या

ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की तरफ  कोई ध्यान नहीं दे रही है। डेढ़ महीने में एक बार ही नहर में पानी आ रहा है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर विधायक रघुबीर सिंह कादियान, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व प्रधान प्रवीण कोच और रामनिवास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed