फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation in rohtak

मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले, जाट मेहनत से आगे आए

Mon, 23 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 23 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
jat reservation in rohtak
जाट आरक्षण पर बेबाक बोलने वाले भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को उन्हीं की
विज्ञापन
पार्टी के कद्दावर जाट नेता और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने नसीहत दी है। मंत्री ने कहा कि सैनी की बयानबाजी पर हम नोटिस नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी उनको ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, जिससे माहौल खराब हो। सैनी को अपनी मर्यादा में रहकर ही बोलना चाहिए। जाटों को आरक्षण जरूर मिलना चाहिए।

रोहतक में छोटूराम जयंती पर मैराथन को झंडी दिखाने पहुंचे बीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सांसद राजकुमार लगातार बयानबाजी कर ऐसा माहौल बिगाड़ रहे हैं कि जिससे जाट भड़क जाए। सैनी लगातार जाटों को आर्थिक रूप से संपन्न व जमींदार बताते हैं और उनकी जमीन भी मांगते हैं।

 लेकिन उनको यह नहीं पता कि एक समय जाटों व सैनी समाज के लोगों की आर्थिक हालत एक जैसी थी। लेकिन जाटों ने मेहनत करके अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जबकि सैनी उसी जगह रह गये। जाटों ने किसी की जमीन नहीं छीनी है, जो वे राजकुमार सैनी को ऐसे ही दे देंगे।

 जाटों को उस पुराने आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए, जब उनकी हालत भी सैनी समाज की तरह थी और सैनियों को आरक्षण दिया गया था। मंत्री ने जाट आरक्षण के लिए पैरवी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed