फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation 27

18 को बनेगी देशव्यापी आंदोलन की रणनीति

Mon, 13 Jul 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 13 Jul 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए 18 जुलाई को छोटूराम पालीटेक्निक के मैदान में पंचायत होगी।
विज्ञापन


रविवार को छोटूराम धर्मशाला में जाट आरक्षण संघर्ष संचालन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण को लेकर जाटों के साथ भेदभाव हो रहा है।

सरकार जाटों को आरक्षण देना नहीं चाहती, बल्कि आरक्षण का समर्थन कर दिखावा कर रही है। अब जाट समाज सरकार की इस दोहरी नीति में नहीं फंसेगा। आरक्षण के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी।


जरूरत पड़ने पर जाट अपना खून बहाने को भी तैयार है। बैठक में निर्णय हुआ कि 18 जुलाई को शहर में होने वाली पंचायत में जाट समाज के लोग 27 जुलाई को होने वाले देशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। अध्यक्षता रिटायर्ड मेजर मेहर सिंह मलिक और संचालन प्रो. आत्मानंद देशवाल ने किया। इस मौके पर ईश्वर सिंह मलिक, महासिंह देशवाल, कृष्ण मंडहाल, हुक्म चंद अहलावत, ओमप्रकाश सहरावत, रामफल हुड्डा, कैप्टन राजेंद्र हुड्डा, सूबेदार सूरत सिंह पुनिया, दिलबाग सिंह और सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed