फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation 27

जाट आरक्षण को लेकर 27 जुलाई को होगा देशव्यापी आंदोलन

Sun, 05 Jul 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 05 Jul 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि 27 जुलाई को देश भर में होने वाले आंदोलन में सरकार को जाटों की ताकत का अहसास कराया जाएगा। रेलवे ट्रैक से लेकर सड़क मार्ग तक जाम कर दिए जाएंगे।

शनिवार को जाट भवन में हुई जाट समाज की सभा में जाट आरक्षण के लिए आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि चौधरी छोटू राम की विचारधारा से प्रेरित होकर जाट आंदोलन शुरू किया गया था। कुछ वर्षों तक आंदोलन में कोई राजनीति नहीं थी लेकिन, अब जाटों की एकजुटता को देखते हुए कुछ राजनीतिक लोग आरक्षण के नाम पर भी लोगों को तोड़ रहे हैं। जाटों के पतन का कारण भी यही बन रहा है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा जाट बिरादरी के उन पांच हजार युवाओं को भुगतना पड़ रहा है, जिन्होंने आरक्षण लागू होने के बाद पीईओ की परीक्षा पास की है लेकिन, अब उनकी नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पांच हजार बच्चों के भविष्य और जाट आरक्षण को लेकर 27 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन होगा। इससे पूर्व 7 जुलाई को हिसार में पंचायत होगी। सभा में जिला समिति का गठन भी किया गया, जिसमें 21 लोग शामिल किए गए। इन लोगों की जिम्मेदारी जिला स्तर पर को-ऑर्डिनेशन की होगी। सभा की अध्यक्षता मेजर मेहर सिंह और संचालन प्रो. आत्मानंद देशवाल ने किया। इस मौके पर महासिंह देशवाल, कैप्टन राजेंद्र हुड्डा, राममेहर ढूल, मूलचंद दहिया, गुलाब सिंह, ईश्वर सिंह, राजपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभा के दौरान हुई नोकझोंक
जाट भवन में सभा के दौरान वक्ता अपने-अपने विचार रख रहे थे। इसी बीच एक वक्ता ने जाट आरक्षण को लेकर कमेंट कर दिया कि कुछ लोग इसे राजनीतिक बना रहे हैं। इस पर दूसरे लोगों ने विरोध किया और मामला नोकझोंक तक पहुंच गया। हालांकि गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed