{"_id":"f4aa883dd32e6e768245bf744969a6af","slug":"jat-institution-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट संस्था में नई नियुक्तियों पर रोक के बाद भी ले लिए इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट संस्था में नई नियुक्तियों पर रोक के बाद भी ले लिए इंटरव्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरी जाट एजुकेशन सोसायटी का एक और मामला उजागर हो गया।
विज्ञापन
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोसायटी रजिस्ट्रार ने संस्था में नई नियुक्तियों पर रोक के लिए 1 जुलाई को नोटिस जारी किया।
लेकिन नोटिस के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को गवर्निंग बॉडी ने दिनभर गेस्ट फैकल्टी के लिए साक्षात्कार लिए। सवाल यह है कि जब नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई तो गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार लेने का क्या आधार।
वहीं, इस बारे में संस्था सचिव राममेहर सिंह हुड्डा का कहना है कि अभी पत्र नहीं मिला है। किस शिकायत पर पत्र जारी किया गया है और किस आधार पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है, इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि जाट एजुकेशन सोसायटी में पिछले काफी समय से गवर्निंग बॉडी और विपक्षी खेमे के बीच विवाद चल रहा है। विपक्षी खेमा लगातार सोसायटी रजिस्ट्रार को शिकायत कर रहा है। शिकायतों पर संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन रजिस्ट्रार रोहताश बिश्नोई ने बुधवार को जाट एजुकेशन सोसायटी को नोटिस जारी किया। इसमें गवर्निंग बॉडी को आदेश दिए गए कि चुनाव की स्थिति स्पष्ट नहीं होने तक सोसायटी में कोई भी नई नियुक्ति न की जाए। 1 जुलाई को यह पत्र गवर्निंग बॉडी तक पहुंच भी गया, बावजूद इसके बृहस्पतिवार को दिनभर दर्जनों से अधिक गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार लिए। ऐसे में गवर्निंग बॉडी के खिलाफ विरोधी खेमे को एक और मुद्दा मिल गया।
विज्ञापन
निकाला गया था विज्ञापन
जाट संस्था में यूजी कोर्सों के लिए 64 और पीजी कोर्सों के लिए 22 गेस्ट फैकल्टी को लगाया जाना है। पहले दिन फिजिक्स, कैमेस्ट्री, इलैक्ट्रोनिक्स एंड मैथ के साक्षात्कार हुए। गवर्निंग बॉडी की तरफ से जो विज्ञापन निकाला गया है उसके अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को भी साक्षात्कार होने हैं।
सुबह किया नोटिस जारी, दोपहर को हो गया ट्रांसफर
सोसायटी रजिस्ट्रार का कार्यभार कई महीनों से रोहताश बिश्नोई के पास था। जाट एजुकेशन सोसायटी के साथ-साथ वैश्य सोसायटी के विवाद का मामला भी वे ही देख रहे थे। बुधवार सुबह उन्होंने जाट एजुकेशन सोसायटी में नई नियुक्तियों के लिए नोटिस जारी कराया और दोपहर को उनका ट्रांसफर हो गया। उनके स्थान पर अब आर. एस. सांकला को सोसायटी रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
यूं बोले सोसायटी सचिव
अभी पत्र नहीं मिला है। किस शिकायत पर पत्र जारी किया गया है और किस आधार पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है, इसकी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद एक्ट देखा जाएगा। एक्ट में जो भी प्रावधान होगा, उसका पालन किया जाएगा। फिलहाल गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार लिए गए हैं। ये नियमित नहीं हैं और हर साल सत्र शुरू होने से पहले इन्हें लगाया जाता है।
- राममेहर सिंह हुड्डा, सचिव जाट एजुकेशन सोसायटी।
यह बोले रजिस्ट्रार
मैंने आज ही चार्ज संभाला है। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। एक्ट के अनुसार ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
- आर. एस. सांकला, नवनियुक्त सोसायटी रजिस्ट्रार, रोहतक।