फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat college student accuses non-teacher employee of rape

जाट कॉलेज की छात्रा ने गैर शिक्षक कर्मचारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 13 Sep 2019 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
Jat college student accuses non-teacher employee of rape
बेटियों के यौन उत्पीड़न मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के जाट कॉलेज में सामने आया है। कॉलेज की एक छात्रा ने गैर शिक्षक कर्मचारी पर परीक्षा में नकल कराने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस बारे में सीएम विंडो पर शिकायत दिए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने बेनामी शिकायत पुलिस को ई-मेल से मिलने की बात कही है। इसकी जांच में सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो दिन पहले कॉलेज में पहुंच कर पड़ताल भी की। हालांकि अब तक दुष्कर्म होने की पुष्टि या दुष्कर्म की शिकार हुई छात्रा सामने नहीं आई है। ऐसे कॉलेज प्रशासन इसे संस्थान को बदनाम करने की नीयत से किसी का किया गया प्रचार बता रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन

ई-मेल से की शिकायत मिली झूठी
पुलिस को एक शिकायत मिली है। इसमें दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत करने वाले ने अपना नाम या पहचान नहीं दिया है। पुलिस की एक टीम इस मामले को लेकर पड़ताल करने कॉलेज आई थी। इस दौरान दुष्कर्म होने या छात्रा की पहचान सरीखी कोई बात सामने नहीं आई। किसी ने संस्थान को बदनाम करने के लिए अफवाह फैलाई है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ संस्थान सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संगीता दलाल, प्राचार्य, जाट कॉलेज
छात्राओं के मामले में ढुलमुल रवैया न अपनाए प्रशासन
बेटियों की सुरक्षा जरूरी है। कॉलेज में पहले भी एक मामला सामने आ चुका है। उस मामले में शिक्षक को नौकरी से निकालने की आवाज उठाई थी। अब फिर से एक छात्रा के साथ गलत हुआ है। प्रशासक इस मामले को गंभीरता से ले। संस्था का नाम खराब करने वाले को बाहर करे। कॉलेज प्रशासन इस गंभीर मामले में ढुलमुल रवैया न अपनाए।
- चंचल नांदल, आजीवन सदस्य, जाट संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed