Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat College, Rohtak, defeated SMM College, Palwal by 9 wickets.

Rohtak News: जाट कॉलेज रोहतक ने एसएमएम कॉलेज पलवल को 9 विकेट से हराया

Tue, 11 Nov 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Jat College, Rohtak, defeated SMM College, Palwal by 9 wickets.
एमडीयू में इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत : एमडीयू - फोटो : विश्वविद्यालय
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जाट कॉलेज रोहतक ने एसएमएम कॉलेज पलवल को 9 विकेट से हराया। यह प्रतियोगिता एमडीयू खेल परिसर में 13 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल ने विजेता टीम को बधाई दी। कोच मुकेश गोयल ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएमएम कॉलेज की टीम 12.3 ओवर में केवल 41 रन पर ऑलआउट हो गई। एसएमएम कॉलेज की ओर से गीतिका ने सबसे ज्यादा 12 रन बनाए। जाट कॉलेज की ओर से गुलशन ने तीन व खुशी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जाट कॉलेज ने बड़ी आसानी से 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। जाट कॉलेज की ओर से हर्षिता ने 14 रन बनाए। एसएमएम कॉलेज की ओर से तनिषा ने एक विकेट लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed