फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat college principal resigns, Shabnam Rathi gets charge

Rohtak: जाट कॉलेज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, महाविद्यालय की शिक्षक शबनम राठी को मिला कार्यभार

Sun, 24 Jul 2022 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2022 01:36 AM IST
सार

डॉ. महेश ख्यालिया की नियुक्ति प्राचार्य पद पर हुई थी। प्राचार्य पद के लिए आमंत्रित किए गए आवेदन पर ही सवालिया निशान लगाया गया था। कुछ लोगों ने इसे गलत करार देते हुए भर्ती प्रक्रिया को भी अनुचित ठहराया था

विज्ञापन
Jat college principal resigns, Shabnam Rathi gets charge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में अरसे बाद भरी जाट कॉलेज प्राचार्य पद की कुर्सी एक बार फिर रिक्त हो गई है। बुजुर्ग पिता की सेवा व देखभाल की जिम्मेदारी के चलते प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। इस पद पर महाविद्यालय की शिक्षक शबनम राठी को कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


जाट कॉलेज प्राचार्य का अरसे बाद नियमित प्राचार्य की नियुक्ति से भरा पद अब फिर खाली हो गया है। पद पर तैनात प्राचार्य ने पारिवारिक कारणों के चलते त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने करीब एक माह पूर्व नोटिस दिया था। शनिवार को यह समय पूरा होने पर उन्होंने प्राचार्य पद की जिम्मेदारी से निवृत्त होकर हिसार जाट कॉलेज में अपना पुराना कार्यभार संभाल लिया है। अब इस पद पर महाविद्यालय की शिक्षिका शबनम राठी कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि करीब सवा साल पहले डॉ. महेश ख्यालिया की नियुक्ति प्राचार्य पद पर हुई थी। प्राचार्य पद के लिए आमंत्रित किए गए आवेदन पर ही सवालिया निशान लगाया गया था। कुछ लोगों ने इसे गलत करार देते हुए भर्ती प्रक्रिया को भी अनुचित ठहराया था। आरोपों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार के बाद प्राचार्य का नाम तय हुआ। विवादों के बीच हुई नियुक्ति के बाद कॉलेज की व्यवस्था फिर पटरी पर लौटने लगी थी। अब एक बार फिर कॉलेज को नियमित प्राचार्य का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed