फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Janta Colony massacre: Jaidev, who ran for 100 meters, died after being stabbed near the heart.

जनता कॉलोनी हत्याकांड : 100 मीटर तक भाग जयदेव पर दिल के पास वार से चली गई जान

Mon, 06 Oct 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Janta Colony massacre: Jaidev, who ran for 100 meters, died after being stabbed near the heart.
19 : जनता कॉलोनी में रेलवे रोड के युवक की हत्या के बाद विलाप करती मृतक की बहन सीमा। संवाद
रोहतक। जनता कॉलोनी के जयदेव हत्याकांड को हमलावरों ने बेखौफ होकर अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज व लोगों से पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हमलावरों को पहले से पता था कि जयदेव रविवार को भी जनता कॉलोनी में काम पर आता है। इसके चलते वह श्याम मंदिर के नजदीक इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आते ही एक हमलावर ने स्टंप से हमला बोल दिया। एक वार सीधी करके छाती में दिल के करीब किया। इससे छाती में गड्ढानुमा निशान बन गया। हालांकि, खून नहीं निकला। जान बचाने के लिए जयदेव 100 मीटर तक भागा मगर दीवार के पास चक्कर खाकर गिर गया।
विज्ञापन

थोड़ा होश में आया तो आगे दुकान के नीचे गली में लेट गया। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और जयदेव को सिविल अस्पताल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों को गिरफ्तार करो या मेरे भाई को लेकर आओ
वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जयदेव की बहन सीमा पुलिस पूछताछ के दौरान रोने लगी। बोली, हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करो या मेरे भाई को जिंदा लेकर आओ। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि लगातार दबिश दे रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गली में पसरा सन्नाटा, कोई बोलने के लिए तैयार नहीं
घटनास्थल से लेकर जहां जयदेव काम करता था उस गली में वारदात के बाद सन्नाटा पसर हुआ है। कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। सूचना पाकर पहुंची सीआईए प्रथम, द्वितीय व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अपने-अपने दृष्टिकोण से जांच-पड़ताल कर रही। हालांकि, देर रात तक सीआईए प्रथम की टीम दबिश दे रही थी।

पुलिस का खौफ नहीं रहा, छह दिन में हुईं चार हत्याएं
जिले में कानून व्यवस्था व पुलिस का खौफ लोगों के अंदर कितना है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छह दिन में चार लोगों की हत्या हो चुकी है। 29 सितंबर को किलोई गांव के दो चचेरे भाइयों के शव जेएलएन में मिले थे। आरोप है कि दोनों का गांव के युवक ने गला दबाकर हत्या की है। एक अक्तूबर को सूर्य नगर में किराये पर रह रही महिला उर्मिला उर्फ रीमा की हत्या कर दी गई। आरोप हिसार के युवक विनोद पर है। अब दिनदहाड़े जनता कॉलोनी में रेलवे कॉलोनी के युवक जयदेव की हत्या कर दी गई। सीसीटीवी में नजर आ रहे संदिग्ध युवक बेखौफ होकर हाथ में डंडे लेकर घूमते दिखाई दे रहे हैं। ब्यूरो

19 : जनता कॉलोनी में रेलवे रोड के युवक की हत्या के बाद विलाप करती मृतक की बहन सीमा। संवाद

19 : जनता कॉलोनी में रेलवे रोड के युवक की हत्या के बाद विलाप करती मृतक की बहन सीमा। संवाद

19 : जनता कॉलोनी में रेलवे रोड के युवक की हत्या के बाद विलाप करती मृतक की बहन सीमा। संवाद

19 : जनता कॉलोनी में रेलवे रोड के युवक की हत्या के बाद विलाप करती मृतक की बहन सीमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed