फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jangra wrote a letter to CM demanding investigation of crores of rupees spent on ponds

Rohtak News: तालाबों पर खर्च करोड़ों रुपये की जांच की मांग, जांगड़ा ने सीएम लिखा पत्र

Sun, 10 Aug 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jangra wrote a letter to CM demanding investigation of crores of rupees spent on ponds
महम स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते सांसद रामचंद्र जांगड़ा। संवाद - फोटो : परिवार
महम। महम में पिछली योजना के दौरान तालाबों के लिए करोड़ों रुपये आए थे। इस पैसे की बड़े स्तर पर बंदरबांट का अंदेशा है। इसकी जांच कराने व दो दिन पहले जन स्वास्थ्य विभाग में लगाए जाने वाले टेंडर को फर्जी पत्र के जरिए रोकने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन

इन दोनों मामलों का मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। यह कहना है सांसद रामचंद्र जांगड़ा का। वह शनिवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भारत की विपक्षी पार्टियां विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप की ओछी राजनीति कर रही हैं। विपक्ष जनता की भलाई के लिए आवाज उठाने के लिए होता है। वह अपना रास्ता भटक चुका है। बिहार में एसआईआर के नाम पर राजनीति करना, सदन की कार्रवाई बाधित करना, इसका जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, उन्होंने बहनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इसी प्रकार नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने अनेक कठोर कदम उठाए हैं। इनमें सीईटी का सफल व ईमानदारी से आयोजन करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed