फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jangra met CM regarding development works of Maham

Rohtak News: महम के विकास कार्यों को लेकर सीएम से मिले जांगड़ा

Tue, 05 Nov 2024 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jangra met CM regarding development works of Maham
महम। नई सरकार के गठन के बाद महम हलके का नेतृत्व करने के लिए राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा लगातार प्रयासरत हैं। वे रोहतक व झज्जर जिले में एक मात्र सरकार के पक्ष के जनप्रतिनिधि हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, बिजली मंत्री अनिल विज, सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी सहित अलग अलग विभागों के मंत्रियों से मुलाकात की है।
विज्ञापन

रामचंद्र जांगड़ा ने बताया कि उन्होंने महम और रोहतक में अधिकारियों के साथ बैठक का विवरण मुख्यमंत्री को दिया है। महम अनाज मंडी के दौरे के विषय में भी मुख्यमंत्री और कृषिमंत्री से बात की है। हलके के विभिन्न गांवों के विकास कार्यों को लेकर पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार, बिजली और परिवहन संबंधी समस्याओं के लिए मंत्री अनिल विज, गन्ना किसानों और शुगर मिल की समस्याओं को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed