{"_id":"6490b7eeb5f402d8bf076049","slug":"jammed-for-not-getting-water-for-two-days-cursing-the-administration-for-one-hour-rohtak-news-c-17-roh1020-181797-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो दिन से पानी न मिलने पर लगाया जाम, एक घंटे शासन-प्रशासन को जमकर कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो दिन से पानी न मिलने पर लगाया जाम, एक घंटे शासन-प्रशासन को जमकर कोसा
विज्ञापन
रोहतक। पेयजल किल्लत से जूझ रहे डेयरी मोहल्ला निवासियों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। प्रशासन तक आवाज पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सोमवार रात साढ़े नौ बजे पुराना गोहाना अड्डा माता दरवाजा रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल सिंह और सूरसेन मंडल के अध्यक्ष राजीव भानकर की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर रात करीब 10:30 पर जाम खोला गया।
लोगों का कहना था कि पिछले दो दिन से नल में पानी की बूंद तक नहीं आई है। इस कारण रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पा रहे हैं। पीने का पानी भी दूसरे इलाकों से सिर पर ढोकर लाना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी पीने के लिए ही नहीं मिल रहा है। कपड़े धोने, साफ सफाई व दूसरे कामों के लिए तो और भी मुश्किल स्थिति बन गई है। इस कारण मजबूरीवश जाम लगाना पड़ा है।
लोगों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग के बूस्टर की मोटर रविवार से खराब पड़ी है। इसे न तो ठीक कराया गया है और न ही इसका विकल्प तलाशा गया है। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। खराब मोटर की जगह नई या दूसरी मोटर से व्यवस्था की जा सकती है। जाम की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया, मगर प्रदर्शनकारी समस्या के समाधान पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को विभाग के कार्यालय में बुलाने का समय दिया है। इसके बाद लोग जमा खोलने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
पुलिस को जाम की सूचना मिली थी। इसके चलते मौके पर पहुंची टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। बाद में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को बुलाया गया। एसडीओ ने मोटर ठीक करा कर मंगलवार को व्यवस्था सुचारू बनाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद लोगों ने जाम हटा दिया।
सतपाल सिंह, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना।