{"_id":"631905a724fa2e341e7674e2","slug":"jam-was-imposed-by-keeping-the-dead-body-in-babra-mohalla-rohtakcity-news-rtk6573778183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरा मोहल्ला में शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरा मोहल्ला में शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
सोमनाथ की कार के चपेट में आने से मौत के बाद पुराने सीआईए चौक पर जाम लगा रहे परिजनों को समझाती पुलिस
गढ़ी मोहल्ला के लोगों ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बाबरा मोहल्ला जाट धर्मशाला के पास चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। भिवानी रोड पुल के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में फेरीवाले की मौत से गुस्साए परिजनों ने कार चालक आरोपी की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों सो रोजगार देने की मांग की। जाम करीब ढाई घंटे तक चला। एसडीएम राकेश कुमार के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जमा हटाया। इसके बाद इलाके में परिवहन व्यवस्था सुचारु हुई।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गढ़ी मोहल्ला निवासी सोमनाथ के परिजन उसका शव लेकर जाट धर्मशाला के पास चौराहे पर पहुंचे। यहां शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने सोमनाथ को टक्कर मारकर उसकी जान लेने वाले कार चालक की गिरफ्तारी व आश्रितों को रोजगार मुहैया कराने की मांग रखी। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और परिजनों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। बाद में एसडीएम राकेश मौके पर पहुंचे और उनकी बात सुनी। परिजनों ने अपनी दो मुख्य मांगें उनके समक्ष रखीं। इन पर प्रशासन की ओर से मिलने वाली हर सहायता उन्हें दिलाने का आश्वासन देते हुए एसडीएम ने जाम खुलवाया। शाम करीब साढ़े पांच बजे जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
यह है मामला
जानकारी के लिए गढ़ी मोहल्ला निवासी शंकर ने पुलिस को शिकायत दी है कि मंगलवार को उसका भाई सोमनाथ अपनी बाइक रेहड़ी लेकर फेरी लगाने गया था। वह भिवानी रोड होते हुए घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में रात साढ़े आठ बजे भिवानी रोड पुल पर चढ़ते समय पीछे आई एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे सोमनाथ रेहड़ी समेत सड़क पर जा गिरा। कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। वह भाई को पीजीआई ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।