फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jain community people will get religious benefits from Chaturmas

Rohtak News: चातुर्मास से जैन समाज के लोगों को मिलेगा धर्म लाभ

Sun, 23 Jun 2024 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Jain community people will get religious benefits from Chaturmas
रोहतक। ग्रीन रोड स्थित जैन तेरापंथ भवन में तेरापंथी सभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष डॉ. आरबी जैन ने की। उन्होंने कहा कि 4 वर्ष के बाद रोहतक को चातुर्मास मिला है। साध्वी प्रस्मरति का 3 जुलाई को हिसार से विहार कर रोहतक में मंगल प्रवेश होगा। चातुर्मास से जैन समाज के लोगों को धर्म का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैन संत त्याग की मूर्ति होते हैं, उनका रोहतक में चातुर्मास समाज के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। वहीं 30 जून को राजस्थान लाडनूं में बन रहे हरियाणा भवन का उद्घाटन भी होगा, जो पूर्ण रूप से आधुनिक पद्धति से बना है। यहां रोहतक जैन समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे। इस मौके पर सभा मंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मदन मोहन जैन, शैलेश जैन, रूपेश जैन, निर्मल जैन, दिनेश जैन, विकास जैन, संतोष जैन, नीलम जैन, रतनी बाई जैन, त्रिशला जैन मालती जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed