फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jail, jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police, leader, yaspal malik

जसिया में आज यशपाल मलिक, सुरक्षा चौकसी बढ़ाई

Wed, 01 Feb 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 01 Feb 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
jail, jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police, leader, yaspal malik
बुधवार सुबह 11 बजे पहुंचेंगे मलिक, धरनास्थल पर अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी - फोटो : amar ujala
जसिया में रोहतक-पानीपत राजमार्ग के किनारे चल रहे धरने के चौथे दिन बुधवार को पूरे प्रदेश की नजर रहेगी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक सुबह 11 बजे जसिया पहुंचेंगे। इसके चलते संघर्ष समिति की जिला इकाई ने धरने पर ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि मलिक आंदोलन से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। वहीं, मलिक के आने के एलान के बाद जसिया में धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


जसिया में धरने के तीसरे दिन मंगलवार सुबह 10 बजे से ही लोग धरना स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। 12 बजे तक भीड़ बढ़ गई। इस दौरान बलबीर राठी, धर्मबीर ठेकेदार, ऋषिपाल, आनंद प्रधान, अमित सांगवान, सुंदर प्रधान घिलौड़, बलवान रंगा, ज्योत्सना गुलिया, कसरेहटी के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, राजेंद्र तोमर गुढ़ान, पूर्व सरपंच रणबीर सिंह, ओमप्रकाश मोखरा और राजसिंह हुड्डा ने लोगों को संबोधित किया और जाट समाज की एकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


जाट तख्त बनाने की चर्चा

संघर्ष समिति के प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा ने कहा कि एक फरवरी को छोटूराम की जयंती है। पहली बार खुले आसमान के नीचे धरना स्थल पर जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान छोटूराम के जीवन पर सुंदर कविता या निबंध लिखने वाले बेटे और बेटी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। समिति के नेता यशपाल मलिक लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह बड़ी घोषणा कर सकते हैं। धरने पर यह भी चर्चा थी कि रोहतक में जाट तख्त बनाने की घोषणा हो सकती है। धरने में अधिक से अधिक लोगों को लाने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर लगाकर आएं, टोल नहीं लगेगा

धरना कमेटी की ओर से लोगों को जाट न्यायिक धरना जसिया के नाम से पोस्टर लगाकर आने को कहा गया। कहा गया कि ऐसा करने से रास्ते में टोल नहीं लगेगा। अगर पुलिस या सुरक्षा बल रोकते हैं तो किसी तरह का झगड़ा नहीं करना। धरना कमेटी को बताएं। कमेटी के सदस्य अधिकारियों से बातचीत करेंगे। प्रशासन से भी मंच से अपील की गई कि अगर कोई दिक्कत है तो धरना संचालन के लिए गठित 15 सदस्यीय कमेटी को बताया जाए।

गांवों में पंचायत करके लगाई ड्यूटी

मंगलवार को धरना कमेटी ने ढाई बजे ही धरना स्थल पर आए लोगों को गांवों में भेज दिया। साफ कहा कि वे अपने-अपने गांवों में जाकर पंचायत करें। साथ ही 36 बिरादरी का सहयोग मांगें, ताकि बुधवार को ज्यादा संख्या में धरना स्थल पर आ सकें। कमेटी की ओर से गांव स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है। दावा किया गया है कि धरने पर हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली आएंगी।

लिंक मार्ग पर रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

धरने पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। धरना संचालन कमेटी के सदस्य सोमबीर जसिया ने बताया कि वाहन जसिया लिंक मार्ग और गांव के अंदर खड़े किए जाएंगे, ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति न बने। धरना पूरी तरह शांतिपूर्वक रहेगा। धरने पर आने वाले ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी, अधिकारियों ने डाला डेरा

बुधवार को जसिया में यशपाल मलिक के आने और धरने पर भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा बलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। धरना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर अर्धसैनिक और महिला पुलिस की बटालियन डेरा जमाए हैं। आंदोलन के लिए जिला प्रभारी बनाए गए एडीसी प्रदीप कुमार मंगलवार को पूरा दिन जसिया में ही रहे। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अरविंद मल्हान और डीएसपी शमशेर दहिया भी मौजूद रहे।


सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध

अर्धसैनिक बल और पुलिस की कंपनियां जसिया में तैनात हैं। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनाक्रम पर नजर बनाए हैं। किसी तरह का तनाव नहीं है। अधिकारी धरना संचालन कमेटी के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। मैंने खुद हालात की समीक्षा की है।
- अतुल कुमार, डीसी रोहतक

जसिया से लेंगे अहम फैसला

जसिया में चल रहे धरने में बुधवार को पहुंच रहा हूं। इस दौरान अहम फैसला लिया जाएगा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed