फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jaidev won the Zilla Parishad election from Ward 10 of Rohtak

Election Result: रोहतक की हॉटसीट से झोटे-घोड़े वाले का भाई विजयी, कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर किया था नामांकन

Sun, 27 Nov 2022 12:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 12:45 PM IST
सार

भाई राहुल दादू का जाट आरक्षण आंदोलन के चलते नामांकन रद्द हो गया था। ग्रामीणों ने जयदेव के भाई को चुनाव से पहले पहले झोटा दिया था, बाद में घोड़ा उपहार में दिया था।

विज्ञापन
Jaidev won the Zilla Parishad election from Ward 10 of Rohtak
रोहतक जिला परिषद वार्ड नंबर 10 से विजय जयदेव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 की सीट हॉट रही। क्योंकि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान केस दर्ज होने के चलते राज्य चुनाव आयोग ने प्रत्याशी राहुल दादू का नामांकन रद्द कर दिया था। उनके कवरिंग प्रत्याशी जयदेव ने चुनाव लड़ा और 450 वोटों से जीत हासिल की। खास बात यह रही कि नामांकन रद्द होने से पहले गांव रिटौली के ग्रामीणों ने राहुल को पहले पंचायती झोटा और फिर राजस्थान की नस्ल का घोड़ा भेंट दिया था। 

विज्ञापन


कबूलपुर निवासी राहुल दादू के वकील एडवोकेट अशोक कादयान ने नामांकन रद्द होने पर बताया था कि राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के तहत राहुल ने सभी दर्ज आठ केस का ब्योरा नामांकन पत्र में दिया था। राहुल इसमें से चार केस में बरी हो चुका है।
विज्ञापन


इसमें चार केस जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े हैं, जिसमें से दो केस सीबीआई की कोर्ट में चल रहे हैं। इसमें एक केस कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने का भी है। इस केस में आरोप भी तय हो चुके हैं। नामांकन की जांच के दौरान चुनाव अधिकारियों ने बताया कि केस में आईपीसी की धारा 395 भी लगी है। इसमें अगर आरोपी को दोषी करार दिया जाता है तो उसे 10 साल से ज्यादा या उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने कहा है कि उक्त धारा में यह प्रावधान नहीं है कि अदालत को 10 साल से ज्यादा या उम्रकैद की ही सजा देनी होगी। जज 10 साल से कम की सजा भी सुना सकता है। ऐसे में नामांकन रद्द नहीं किया जाना चाहिए था। आखिर में राहुल की जगह उनके भाई जयदेव ने चुनाव लड़ा था, जो कवरिंग प्रत्याशी थे। 

ये रहा वार्ड में चुनाव परिणाम 
प्रत्याशी    वोट 

  • जयदेव दादू कबलूपुर    6190
  • सितेंद्र    5782
  • विजय    5254
  • सोमबीर    4980
  • सुमित    357
  • नसीब    355
  • अनूप सिंह    113
  • नोटा    126

ये थे वार्ड में गांव 
बालंद, रिटौली, कबूलपुर, गरनावठी, सुंडाना, ककराना, मसूदपुर, माड़ौदी रांगड़ान व जाटान, डोभ व भाली आनंदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed