{"_id":"658f2a4537ebbedca70f8b99","slug":"jadda-ho-gya-thaadda-will-cause-harm-rohtak-news-c-17-roh1020-326443-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जाड्डा हो ग्या ठाड्डा... करेगा खराबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जाड्डा हो ग्या ठाड्डा... करेगा खराबा
Sat, 30 Dec 2023 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
सांपला। इलाके में जाडडा पूरे यौवन पर पहुंच गया है। दिन रात लोगों को कंपकंपी बंधने लगी है। रात और दिन का तापमान भी कम हो रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पिछले करीब चार दिन से पड़ रही धुंध ने लोगों की दिनचर्या को ही बदल दिया।
सुबह कड़ाके की ठंड होने व धुंध पड़ने के कारण काफी कम संख्या में लोग शहर के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। यही हाल शाम को है। सुबह गहरी धुंध पड़ने के कारण स्कूल कॉलेज व दफ्तर में अब लोग देरी से पहुंच रहे हैं। शाम को जल्दी से दफ्तर भी खाली होने लगे। शहर की सड़कें भी जल्दी खाली हो रही हैं। इससे पहले देर रात सड़कों पर वाहनों की आवाज आई लगी रहती थी। लेकिन चार दिन से पड़ी कड़ाके की ठंड से अब लोग जल्द घरों में दुबक रहे हैं। कृषि विभाग के मुताबिक ठंड व धुंध फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह ठंड सब्जियों की फसल विशेष कर टमाटर व बेल वाली सब्जियों को नुकसान होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 31 दिसंबर में बीच-बीच में बादल आने और हवा चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान गिरावट में रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। 1 जनवरी से मौसम खुश्क व सुबह के समय धुंध की संभावना है।