फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It will take another two days for the situation, disrupted by the strike, to

Rohtak News: हड़ताल से बिगड़े हालात बदलने में अभी लगेंगे दो दिन और

Wed, 16 Sep 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
It will take another two days for the situation, disrupted by the strike, to
फोटो-55: शहर में सफाई कार्य करते सफाई कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की 37 दिन तक चली हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह जमा हुए कूड़े को उठाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। नगर परिषद की ओर से बीते तीन दिनों में करीब 500 टन कूड़ा उठाया जा चुका है, लेकिन अभी भी करीब 400 टन कूड़ा विभिन्न स्थानों पर पड़ा है। इसमें से 200 टन कूड़ा मंगलवार को भी उठाया गया। अधिकारियों के अनुसार शहर को पूरी तरह साफ करने में अभी दो दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर परिषद ने सभी वार्डों और कॉलोनियों में सफाई अभियान तेज कर दिया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ गलियों, नालियों और कूड़ा जमा होने वाले स्थानों पर सफाई कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। लंबे समय तक सफाई व्यवस्था प्रभावित रहने के कारण कई जगह कूड़े के ढेर के साथ नालियों में भी काफी गंदगी जमा है। सफाई के दौरान अतिरिक्त कूड़ा निकलने से इसे उठाने का काम भी लगातार जारी है।
विज्ञापन

नगर परिषद का लक्ष्य पहले उन स्थानों को साफ करना है, जहां लंबे समय से कूड़ा जमा है। इसके बाद नियमित सफाई व्यवस्था को पूरी तरह पटरी पर लाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि हड़ताल खत्म होने के बाद सभी कॉलोनियों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। करीब 500 टन कूड़ा उठाया जा चुका है और लगभग 400 टन कूड़ा अभी बाकी है। इसे उठाने में करीब दो दिन और लग सकते हैं। इसके बाद शहर में नियमित सफाई व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु करने पर ध्यान दिया जाएगा।
फोटो-55: शहर में सफाई कार्य करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed