फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is unfair to blame the medical system or the medical community.

Rohtak News: चिकित्सा पद्धति या चिकित्सक समुदाय को दोषी ठहराना अनुचित

Fri, 16 May 2025 05:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 16 May 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
It is unfair to blame the medical system or the medical community.
रोहतक। नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कुछ निर्देशों पर आपत्ति जताई है। संस्था ने किसी एक घटना या व्यक्ति के आधार पर संपूर्ण चिकित्सक समुदाय या किसी विशेष चिकित्सा पद्धति को दोषी ठहराने को अनुचित बताया है। इस संबंध में नीमा अध्यक्ष डॉ. सुनील खटकड़, सचिव डॉ. सिद्धार्थ नांदल ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

संंस्था कोषाध्यक्ष डॉ. धर्मपाल मुदगिल ने कहा कि यदि कोई डॉक्टर चाहे वह किसी भी पद्धति (ऐलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी) से संबंधित हो, अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उसके विरुद्ध कानून अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे मामले में समुदाय या किसी विशेष पद्धति को संदेह के घेरे में लाना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

देश के लाखों चिकित्सक पूरी निष्ठा, सेवा भावना व ईमानदारी से साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में सभी पर एक साथ आरोप लगाना उनके मनोबल को ठेस पहुंचाना है। संस्था हमेशा नैतिक चिकित्सा सेवा का समर्थन करती है। यह किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि का विरोध करती है। संस्था सरकार से अपील करती है कि दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाए। निर्दोष चिकित्सकों की गरिमा व सेवा भावना की रक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed