फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is impossible to form a government without JJP: Sandeep Hooda

जजपा बगैर किसी की सरकार बनना नामुमकिन : संदीप हुड्डा

Thu, 08 Aug 2024 05:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
It is impossible to form a government without JJP: Sandeep Hooda
रोहतक। पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। पार्टी पदाधिकारी पहले ही पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं। जल्द ही नए संगठन की घोषणा की जाएगी। यह कहना है जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान डॉ. संदीप हुड्डा का। वे बुधवार को मैना पर्यटन केंद्र पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि पार्टी का घोषणा पत्र जल्द घोषित कर किया जाएगा। पार्टी में नए लोगों को जगह देने के साथ नई जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी। ओलंपिक में विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने को दुखद घटना बताते हुए कहा कि ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया को इस पर अपना पुरजोर विरोध दर्ज कराना चाहिए। इस केस को मजबूती के साथ लड़ना चाहिए। ओलंपिक पदक विजेता मनू भाकर को पहला पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

पार्टी के नवनियुक्त सलाहकार समिति के सदस्य बलवान सिंह सुहाग, जिला रोहतक प्रभारी हरज्ञान मोखरा व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, दिग्विजय सिंह चौटाला का आभार किया। जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पार्टी हरियाणा की सभी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर रविंद्र सांगवान नगर पार्षद, राजेश सैनी, कृष्ण घनघस, मीना मकड़ोली, राजेश गुलिया, राजेंद्र बाल्मीकि, प्रवीण लांबा, डॉ. राजपाल देसवाल, हर किशन खटक, जगदीश, राजेश राठी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed