फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is important to investigate the true cause of spine disorder: Dr. Roop Singh

रीढ़ के विकार का सही कारण जांचना जरूरी : डाॅ. रूप सिंह

Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
It is important to investigate the true cause of spine disorder: Dr. Roop Singh
06सीटीके28-पीजीआईएमएस में आयोजित पीजी टीचिंग कोर्स के दौरान मौजूद पीजी चिकित्सक। स्रोत:पीजीआईएम
रोहतक। पीजीआईएमएस में लेक्चर थिएटर वन में चल रहे छठे पीजी टीचिंग कोर्स के अवसर पर रविवार को हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. रूप सिंह ने पीजी चिकित्सकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रीढ़ के विकार का सही कारण जांचना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रीढ़ की हड्डी में विकार पोलियो, जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी, किसी बीमारी से नर्व का दबना आदि कारणों से हो सकता है। उन्होंने बताया कि करीब दो दर्जन मरीज प्रतिभा विभाग की ओपीडी में ऐसे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे की रीढ़ की विकृति के लक्षण उनकी स्थिति के प्रकार, गंभीरता और प्रभावित क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग होंगे। कुछ जन्मजात असामान्यताएं सौम्य हो सकती हैं और रीढ़ की हड्डी में कोई विकृति नहीं पैदा कर सकती है और उनका पता भी नहीं चल पाता है। डाॅ. रूप सिंह ने बताया कि जन्मजात रीढ़ की विकृति का पता जन्म के तुरंत बाद शारीरिक परीक्षण के दौरान लगाया जा सकता है। कुछ रीढ़ की विकृति बचपन में ही दिखाई देने लगती है। उन्होंने बताया कि जन्मजात रीढ़ की विकृति का कभी-कभी गर्भ में ही पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

पीआरओ डाॅ. उमेश यादव ने बताया डाॅ. एसएस सांगवान, डाॅ. जिले सिंह कुंडू, डाॅ. आशीष व उन्होंने बोन ट्यूमर पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि हड्डियों में दर्द, हड्डी कमजोर होना, वजन कम होना, ज्यादा थकान, तेज बुखार और कमजोरी, हड्डियों में गांठ बनना आदि बोन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं। इस अवसर पर डाॅ. मैथ्यू, डाॅ. सांगवान, डाॅ. आशीष देवगन, डाॅ. साहिल अरोड़ा, डाॅ. प्रदीप कंबोज व डाॅ. राज सिंह ने भी व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed