{"_id":"66b9307f75e93be81b068ec4","slug":"it-is-important-to-instill-patriotism-among-the-youth-rohtak-news-c-17-roh1020-481944-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवाओं में राष्ट्र भक्ति भावना का संचार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवाओं में राष्ट्र भक्ति भावना का संचार जरूरी
विज्ञापन
11सीटीके14..हर घर तिरंगा कार्यक्रम को यात्रा निकलते भाजपा कार्याकर्ता। संवाद
रोहतक। हर घर तिरंगा मिशन के तहत भाजपा की ओर से रविवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को देश के इतिहास की जानकारी दी। यहां युवाओं में राष्ट्र भक्ति भावना का संचार की आवश्यकता भी जताई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं को देश के इतिहास के बारे में जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्राएं भी निकाली जा रही हैं।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों की कुर्बानियों से ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रदेश से सेना में लगभग 11 प्रतिशत जवान देश की सुरक्षा में दिन-रात लगे हैं। उन्होंने ऐसे वीर जवानों की माताओं को भी नमन किया, जिन्होंने अपने लाडलों को देश सेवा के लिए भेजा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल भी शामिल हुए।
राष्ट्रभक्ति का संदेश देती तिरंगा यात्रा : एडीसी
अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशप्रेम व राष्ट्रभक्ति का संदेश देती है। असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाई, इनके हम हमेशा ऋणी रहेंगे। महिलाओं से भेदभाव, अत्याचार से छुटकारा दिलवाया गया है। जिले के लिंगानुपात में सुधार के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा सभी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। एडीसी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष व जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार ने परिषद की चेयरपर्सन को पौधा भेंट किया। विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी ने अतिरिक्त उपायुक्त व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।