{"_id":"65bbfd33aaac84c0a30abda8","slug":"ismaila-murder-mystery-complicated-woman-interrogated-rohtak-news-c-17-roh1019-349901-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इस्माईला हत्याकांड की गुत्थी उलझी, महिला से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इस्माईला हत्याकांड की गुत्थी उलझी, महिला से की पूछताछ
विज्ञापन
रोहतक। इस्माईला के आशीष हत्याकांड की जांच उलझती जा रही है। जांच टीम ने मृतक आशीष के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। उसके मोबाइल पर हत्या से पहले एक महिला की कॉल आई थी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की है, लेकिन वह हत्याकांड के बारे में कोई सुराग नहीं दे सकी। उधर, इस्माईला के ही तीन युवकों से पूछताछ जारी है। सीआईए द्वितीय भी छानबीन कर रही है, लेकिन हत्याकांड की गुत्थी सुलझ नहीं सकी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस्माईला निवासी अजय ने बुधवार को सांपला थाने में शिकायत दी थी कि बताया कि वे तीन बहन-भाई हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि वह अपने बड़े भाई आशीष खत्री के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। आशीष ने 12वीं के बाद कोर्स किया था, जिसके आधार पर गांव में मेडिकल स्टोर कम क्लीनिक खोल रखा था। किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन अभी तक हत्या क वारदात का कोई सुराग नहीं लग सका है।
वर्जन
हत्याकांड की जांच पेचीदा हो गई है। आरोपियों से गहराई से पूछताछ कर चुके हैं, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया है।
- इंस्पेक्टर सुलेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सांपला।