फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Irrigation Department changed roster of JLN and BSB

सिंचाई विभाग ने जेएलएन व बीएसबी का बदला रोस्टर

Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department changed roster of JLN and BSB
रोहतक। सिंचाई विभाग ने जेएलएन और बीएसबी नहरों में पानी छोड़ने का रोस्टर नवंबर तक बदल दिया है। इसके तहत अब जेएलएन में 16 दिन के अंतराल में पानी छोड़ा जाएगा। रोस्टर नियमित रहा तो गर्मी में भी पेयजल संकट नहीं होगा।
विज्ञापन

शहरवासियों को पेयजल की आपूर्ति जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) और बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहरों में आने वाले पानी से होती है। दोनों नहरों में पानी छोड़ने का सिंचाई विभाग रोस्टर बनाता है। गर्मी में पानी की मांग ज्यादा बढ़ने की सिंचाई विभाग ने नवंबर तक के लिए नया रोस्टर जारी कर दिया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 16 अप्रैल से नया रोस्टर लागू कर दिया गया है। अब जेएलएन में 16 दिन के अंतराल में पानी आएगा जबकि पूर्व में 24 दिन के अंतराल में पानी आता था। नये रोस्टर के अनुसार 16 अप्रैल से एक मई तक जेएलएन में पानी आएगा। दो अप्रैल से बीएसबी में आठ दिन यानी 10 मई तक पानी आएगी। इसके बाद 16 मई को जेएलएन में पानी आएगा। यानी अब जनस्वास्थ्य विभाग को छह अथवा सात दिन जलघरों में जमा पानी से आपूर्ति करनी होगी। जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ का कहना है कि यदि दोनों नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी मिलता रहा तो गर्मी में पेयजल संकट नहीं होगा। लोगों को मांग के अनुसार पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन-
अप्रैल से नवंबर तक के लिए जेएलएन व बीएसबी में पानी छोड़ने का रोस्टर बदल दिया है। अब जेएलएन में 16 दिन के अंतराल में पानी आएगा। रोस्टर नियमित चलेगा ताकि शहरवासियों को पेयजल संकट नहीं झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण मुंजाल, अधिशासी अभियंता जेएलएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed