{"_id":"61eefe3f6116930f987b96a3","slug":"inviting-the-accident-open-at-sheela-bypass-chowk-rohtakcity-news-rtk6366073104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला बाईपास चौक पर खुला रजवाहा दे रहा हादसे को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीला बाईपास चौक पर खुला रजवाहा दे रहा हादसे को न्योता
विज्ञापन
शीला बाईपास चौक पर खुला रजवाहा।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। आप शीला बाईपास चौक पर जा रहे हैं, तो संभलकर जाएं। चौक पर रजवाहा तीन जगह खुला है। शीला सिंपलेक्स के पास भी रजवाहा खुला है। इसमें रफ्तार से नहरों का पानी बहता है, जो जलघर पहुंचता है। बारिश में जलभराव का पानी इसमें गिरकर जलघर पहुंचता है। दुकानदारों का कहना है कि खुले रजवाहा में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं मगर कोई भी इन्हें बंद नहीं करता है।
मानसरोवर जलघर में नहरों का पानी अंडरग्राउंड रजवाहे के माध्यम से पहुंचता है, जो शीला बाईपास चौक से शीला सिम्पलेक्स होते हुए मानसरोवर जलघर पहुंचता है। शीला चौक पर दो जगह पर रजवाहा खुला पड़ा हुआ है, जिससे रफ्तार में पानी बहता रहता है। चंद कदम दूरी पर एक दुकान के फुटपाथ पर भी रजवाहा खुला है। नजदीक में कई ढकेल भी लगती हैं। खुले रजवाहा के पास से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते रहते हैं, जिससे गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि ये गड्ढे काफी समय से खुले हैं। गनीमत यह है कि अभी तक कोई भी डूबा नहीं है। दुकानदारों ने बताया कि रजवाहा में जलभराव का पानी बहता रहता है। कई बार अधिकारियों से खुला रजवाहा बंद कराने के लिए कहा है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
दुकानदार बोले- हादसे का बना है डर, नहीं हो रही सुनवाई
काफी समय पहले जलभराव की समस्या का निदान करने के लिए आए कर्मियों ने रजवाहा खोल दिया था। तभी से यह खुला है और जलभराव का गंदा पानी गिरता है।
- वैभव गुप्ता
गड्ढों में कोई गिरे नहीं, इसलिए अड़ंगा रख दिया है। इन जानलेवा गड्ढों को जल्द बंद किया जाना चाहिए अन्यथा काफी गंभीर हादसा कभी भी हो सकता है।
- विनोद
सर्वाधिक व्यस्त चौराहे के बीचोंबीच रजवाहा तीन जगह से खुला है। कई बार इसको बंद कराने के लिए कह चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं होती है।
- अशोक
ऐसा नहीं कि नहर तीन जगह से खुली हुई है और किसी को जानकारी नहीं। संबंधित अधिकारियों को बखूबी पता है मगर कोई ढकने नहीं आता है।
- अनिल
वर्जन -
हो सकता है कि जलभराव की समस्या का निदान करने वालों ने रजवाहा खोला हो। जल्द ही तीनों स्थानों पर रजवाहा बंद कराया जाएगा, ताकि कोई हादसा नहीं हो।
- अनिल रोहिल्ला, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग