फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Investigation of Nuh incident should be under the supervision of the High Court: Khatak

हाईकोर्ट की निगरानी में हो नूंह घटना की जांच : खटक

Tue, 08 Aug 2023 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Nuh incident should be under the supervision of the High Court: Khatak
कलानौर। नूंह, मेवात हिंद-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। देश के बंटवारे के समय भी यहां कोई हिंसा नहीं हुई। इसलिए यहां हुई घटना की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस इस घटना की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में करवाने की मांग करती है। यह बात कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक ने यहां जारी एक बयान में कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जांच होने से पहले ही सरकार वहां बुलडोजर कार्रवाई कर रही है, वह एकतरफा है। नागरिक सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से दिया गया बयान भी गैर-जिम्मेदाराना है। मुख्यमंत्री के इस बयान से न केवल आमजनता का मनोबल टूटेगा अपितु अपराधियों के हौसले भी बढ़ेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का पहला काम है। जो सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षा नहीं दे सकती तो उसे एक पल भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। प्रदेश में आज अपराध चरम सीमा पर है। कांग्रेस की हुड्डा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में हरियाणा में कभी कोई दंगा नहीं हुआ और कभी कानून-व्यवस्था की व्यापक विफलता का कोई ऐसा उदाहरण देखने को नहीं मिला। प्रदेश की जनता आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को याद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed