फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   interstate luxry car thieves may be connected to rohtak's meham city

अंतरराज्यीय लग्जरी कार चोरों के तार रोहतक के महम से हो सकते हैं जुड़े

Wed, 10 Jun 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
interstate luxry car thieves may be connected to rohtak's meham city
रोहतक। चंडीगढ़ की सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे अब महम थाने में दर्ज मामले का राज खुलने की भी संभावना है। दिल्ली की बीमा कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर महम थाना पुलिस ने पांच दिन पूर्व एक एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें गिरोह के सदस्यों की ओर से मिलीभगत करके लग्जरी कार के फर्जी कागजात तैयार किये जाने की बात की है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी। अब चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए दो और आरोपियों से होने वाले खुलासे की आर्थिक अपराध शाखा पुलिस जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहतक के सीसर खास निवासी रमेश व वार्ड 5 के दशहरा ग्राउंड निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानेदही पर पुलिस ने करीब साढ़े तीन करोड़ कीमत की 17 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की है।
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी को यूं लगाया चूना
महम पुलिस को दी शिकायत में न्यू दिल्ली के रानी बाग आईसीआईसीआई लोमबोर्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने कंपनी के साथ साजिश रचकर धोखाधड़ी कर लाखों का इंश्योरेंस क्लेम हड़पने के बारे में बताया है। दीपक ने पुलिस को एक गाड़ी का नंबर व बीमा पॉलिसी नंबर देते हुए धर्मबीर नामक व्यक्ति का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि उक्त व्यक्ति ने 15 मई 2019 को दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में अपनी गाड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद थाने से कार अनट्रेस होने की फाइल लेकर बीमा कंपनी में बीमा के लिए क्लेम किया। जिसके बाद बीमा कंपनी ने अपने स्तर पर जांच शुरू करते हुए आवेदनकर्ता से जरूरी दस्तावेजों की मांग की। सत्यापन के दौरान यह भी देखा गया है कि बीमित व्यक्ति के अनुसार एक वर्ष की अवधि के दौरान तीन अलग-अलग आरटीओ के समक्ष बीमाकृत वाहन बेचा गया है और उसके अनुसार तीन बार पंजीकृत किया गया है। इस बारे में संबंधित महम के आरटीओ से आरसी के बारे में जानकारी मांगी। लेकिन आरटीओ कार्यालय से फाइल गायब होने के बारे में बताया गया। इसके बाद बीमा कंपनी ने कार की कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि जिस चेसिस नंबर के बारे में पूछा गया है वह उनके यहां बनी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी कार चोरी कर उसके कागजात तैयार कर बेच कर बीमा कंपनी को चूना लगाने की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा की टीम कर रही है। चंडीगढ़ में पकड़े गए आरोपियों से होने वाले खुलासे की जानकारी के लिए पुलिस टीम उनसे संपर्क करेगी।
-गोरखपाल राणा, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed