फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Interrogation of woman accused of carrying cash and medicines by posing as CM Flying

Rohtak News: सीएम फ्लाइंग बनकर नकदी और दवाएं ले जाने की आरोपी महिला से पूछताछ

Thu, 07 Nov 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 07 Nov 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Interrogation of woman accused of carrying cash and medicines by posing as CM Flying
साल्हावास (झज्जर)। बहू गांव के बस स्टैंड पर बने मेडिकल स्टोर में सीएम फ्लाइंग बनकर छापा डालकर दवाइयां और नकदी ले जाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। महिला किसी अन्य आपराधिक मामले में इस वक्त भिवानी जेल में बंद है।
विज्ञापन

झाड़ली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संयम ने बताया कि खानपुर खुर्द निवासी मनोज ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उन्होंने मनोज मेडिकल स्टोर के नाम से बहू बस स्टैंड पर दुकान कर रखी है। 12 अगस्त को खाना खाने के लिए वह घर गए थे। दुकान पर प्रदीप व अंकित बैठे थे। इस बीच नीली बत्ती लगी हुई गाड़ी आई और उसमें से 5 लोग उतरकर दुकान में घुस गए। इनमें एक महिला पुलिस की वर्दी में थी व चार अन्य लोग थे। आरोप है कि इन लोगों ने चेकिंग के नाम पर दुकान में खड़े सभी ग्राहकों को बाहर निकाल दिया और सीसीटीवी बंद कर दिए। दुकान से सैंपल के नाम पर तीन पेटियों में रखी महंगी दवाइयां भर के ले गए। आरोपियों ने प्रदीप को डरा धमकाकर 15 हजार रुपये की नकदी छीन ली। 20 अगस्त को वह किसी काम से ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर के कार्यालय में गए तो पता चला कि ऐसी कोई टीम विभाग की तरफ से नहीं गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ जिला रोहतक निवासी अंजलि को पूछताछ के लिए पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी महिला पहले से ही किसी अन्य आपराधिक मामले में भिवानी जेल में बंद है। महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed