{"_id":"65bbda901666711d34021c06","slug":"interim-budget-is-a-joke-for-the-poor-laborers-farmers-youth-and-students-rajendra-singh-rohtak-news-c-17-roh1020-349904-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिम बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं व विद्यार्थियों के लिए मजाक : राजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरिम बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं व विद्यार्थियों के लिए मजाक : राजेंद्र सिंह
Thu, 01 Feb 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा सरकार का अंतरिम बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और विद्यार्थियों के साथ महज एक मजाक है। देशवासियों को विकसित भारत के नाम पर कागजी घोड़े दौड़ाने की कसरत के अलावा इसमें जनजीवन के असल सवालों को छुआ तक नहीं गया है। वीरवार को जारी हुए बजट के बाद एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के हरियाणा राज्य सचिव कामरेड राजेंद्र सिंह ने यह बात कहीं।
उन्होंने कहा कि रोजगार, सस्ता इलाज और जनहितैषी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सवाल नदारद है। किसान-हितों, खेती व सिंचाई की अनदेखी की गई हैं। एमएसपी की गारंटी और फसल बीमा को किसान हितैषी बनाने पर धोखा दिया है। मजदूरों व स्कीम वर्करों को न्यायसंगत न्यूनतम वेतन नहीं दिया है। कर्मचारी व मध्यम वर्ग की टैक्स छूट की सीमा नहीं बढ़ाई गई है। पुरानी पेंशन स्कीम बहाली पर भी चुप्पी साध गई है। रेलवे यात्रा को सुरक्षित बनाने, नई सवारी गाड़ियां चलाने और कोरोना दौर में बंद की गई ट्रेनों को बहाल करने के लिए भी कुछ नहीं किया है।