{"_id":"65c9415e60489548f30dafd4","slug":"interests-of-poor-and-backward-classes-are-safe-only-in-congress-party-ramesh-saini-rohtak-news-c-17-roh1020-357778-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी में ही गरीब और पिछड़ा वर्ग के हित सुरक्षित : रमेश सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी में ही गरीब और पिछड़ा वर्ग के हित सुरक्षित : रमेश सैनी
विज्ञापन
रोहतक। सैनी आनंदपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में रविवार को कांग्रेस ओबीसी सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस ओबीसी वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी और कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। रोहतक विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सैनी, एडवोकेट राजेश सैनी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की ओर से मुख्य अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी ने राकेश सैनी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ओबीसी वर्ग का महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही गरीब व पिछड़े वर्ग के हित सुरक्षित हैं।
राकेश सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और नई मिली महासचिव पद की जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए और भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मंच संचालन बीर सिंह आर्य ने किया। इस मौके पर एडवोकेट राजेश सैनी, दीपक सैनी, राम सिंह सैनी, सूबे सिंह, सुनहरा सैनी, जवाहर सैनी, जगदीश सैनी, करतार सैनी, मेहर चंद सैनी, साधुराम सैनी, सुरेंद्र सैनी, भीमा सैनी, नवीन सैनी, शमशेर सैनी, नरेश सैनी, धनीराम सैनी और रोमी सपरा मौजूद रहे।