फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inter Zonal Youth Festival in ADU from tomorrow

Rohtak News: एडीयू में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल कल से

Sun, 17 Nov 2024 05:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Inter Zonal Youth Festival in ADU from tomorrow
16सीटीके06..एमडीयू के इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के आयोजन के स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. रणदीप राणा को
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल यूनिफेस्ट 2024 का आयोजन 18 से 20 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को यूनिफेस्ट 2024 के बारे में मीडिया इंटरेक्शन आयोजित किया गया। डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी समेत निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने आयोजन संबंधी नानकारी साझा की। मीडिया इंटरेक्शन का समन्वयन सुनित मुखर्जी ने किया। एमडीयू के डीन, स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि इस 43 वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर मुख्य अतिथि होंगी। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से टैगोर सभागार में आयोजित किया जाएगा।

इस तीन दिवसीय युवा महोत्सव के समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि होंगे। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने कहा कि विश्वविद्यालय इस तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल के सुचारू आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed