फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instructions to install CCTV cameras in sectors and colonies

Rohtak News: सेक्टर और कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

Thu, 28 Dec 2023 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Instructions to install CCTV cameras in sectors and colonies
लघु सचिवालय में पुलिस पब्लिक मीटिंग में संबो​धित करते एसपी हिमांशु गर्ग। स्रोत: पुलिस
रोहतक। शहर के सेक्टर व काॅलोनियों में वेलफेयर एसोसिएशन व लोग सामूहिक तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि समय रहते झपटमारी की वारदात रोकी जा सकें। वीरवार को पुलिस-पब्लिक मीटिंग में पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग ने यह बात कही। साथ ही नशा तस्करी रोकने के लिए उनको व्हाट्सअप से सूचना देने का आग्रह किया। बोले, ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन

एसपीने कहा कि पुलिस-पब्लिक मीटिंग का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को मिलकर हल करना है। सुरक्षा व क़ानून व्यवस्था में सुधार करना तथा पुलिस पब्लिक में बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। बाजारों में यातायात व पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था के लिए उठाए गए कदमों को आगे भी जारी रखा जायेगा। लोगों से बाजारों, सैक्टरों, कालोनी, गांवों व संस्थानों में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाने का एसपी से आग्रह किया।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी मेधा भूषण, सीएलजी प्रभारी सुभाष गुप्ता, मॉडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रधान अजय धनखड़, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन प्रधान पुनीत कौशिक, प्रेजीडेंट फ्रेंड्स क्लब एसोसिएशन राजेन्द्र मलिक, वार्ड 10 के जिला पार्षद जयदेव, प्रेजिडेंट प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रविन्द्र नांदल, मॉडल टाउन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से आदिश जैन, हरिश, सुखबीर व अन्य लोग भी मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed