फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instructions to ensure delivery of benefits to eligible families

Rohtak News: पात्र परिवारों को लाभ देना सुनिश्चित करने के निर्देश

Mon, 16 Oct 2023 12:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure delivery of benefits to eligible families
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के दायरे में आने वाले पात्र परिवारों को लाभ देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वह रविवार को योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों की आय में वृद्धि करना है। इसमें वे शामिल हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से कम है। साथ ही उन्हें विभिन्न ऋण आधारित, कौशल विकास और रोजगार सृजन योजनाओं से जोड़ना है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना के चौथे चरण में 3533 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। ऋण से संबंधित लंबित मामलों का निपटान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, महम के एसडीएम दलबीर सिंह फोगाट, रोहतक एसडीएम राकेश कुमार सैनी, सांपला के एसडीएम सुभाष चंद्र जून, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अमृता सेन, कलानौर के तहसीलदार राजेश सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ तथा कृषि विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed