Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
insted of surgery, doctors are asking to take the cancer affected girl to delhi for treatment
{"_id":"5eb0686a8ebc3e90ad28ffb2","slug":"insted-of-surgery-doctors-are-asking-to-take-the-cancer-affected-girl-to-delhi-for-treatment-rohtakcity-news-rtk553611697","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जरी करने की बजाय कैंसर पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए दिल्ली ले जाने की कह रहे हैं डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जरी करने की बजाय कैंसर पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए दिल्ली ले जाने की कह रहे हैं डॉक्टर
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में उपचार के इंतजार में दाखिल लड़की।
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
रोहतक। पीजीआईएमएस के वार्ड-14 में दस जनवरी से उपचाराधीन कैंसर पीड़ित बच्ची की सर्जरी करने की बजाय डॉक्टर लॉकडाउन में उसे दिल्ली ले जाने को कह रहे हैं। मरीज को बार-बार कीमीथैरेपी देने से उसकी हालत खराब हो गई है। संस्थान में डॉक्टर छोटी बच्ची की सर्जरी करने से परहेज कर रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित ने लिखित शिकायत संस्थान के निदेशक को दी है।
विज्ञापन
सतीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वार्ड-14 के कमरा नंबर पांच में उसके मरीज का उपचार चल रह है। यहां डॉ. कादयान व डॉ. अलका उपचार कर रहे हैं। मरीज को कीमोथैरेपी देने के चलते उसका वजन कम हो गया है। बच्ची की सर्जरी न होने के कारण उसे समस्या हो रही है और कमजोर होने के साथ उसके पेट में दर्द रहता है। ऐसी स्थिति में मरीज को सिर्फ पेन किलर पर रखा जा रहा है। हमारे मरीज का यही इलाज होना चाहिए, क्योंकि दिल्ली में पहले ही कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। वहां जाने से मरीज को वह उसे भी संक्रमण हो सकता है। जब संस्थान में कैंसर के उपचार की सुविधा शुरू हो गई है तो उसे दिल्ली जाने को क्यों कहा जा रहा है। उसका आग्रह है कि उसके मरीज का जल्द से जल्द ऑपरेशन कर उसकी जान को बचाया जाए। उसके मरीज की आपात स्थिति को देखते हुए संस्थान में ही सर्जरी करवाई जाए, वह हर खतरे की जिम्मेदारी लेने को तैयार है। इस संबंध में संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। वह निदेशक से बात कर संबंधित डॉक्टर से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।